बरात लेकर दूल्हे के दरवाजे पहुंच गई दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
एक गांव में उस समय लोग दंग रह गए जब पड़ोसी गांव की एक युवती परिजनों के साथ दूल्हे के दरवाजे पर बरात लेकर पहुंच गई। वह शादी करने की जिद करने लगी। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। मामला यूपी के औरैया जिले का है।
डेमो पिक
सहायल निवासी रामनरेश दोहरे की पुत्री अंजली सहार क्षेत्र के एक महाविद्यालय में पढ़ती है। वहीं उसकी छात्र बर्रु निवासी हिमांशु से मित्रता हो गई। मित्रता गहरी हुई तो दोनों ने जीवनभर साथ रहने की कसम खा ली। शादी की भी हामी भर ली।
बताते हैं कि हिमांशु के पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। युवती ने सहायल थाना पुलिस को सूचना दी और शुक्रवार को खुद बारात लेकर बर्रु पहुंच गई। हिमांशु से शादी करने की जिद को लेकर हंगामा किया।
डेमो पिक
सहायल थानाध्यक्ष हेमंत कुमार व पुर्वा बले के प्रधान रामपाल सिंह ने दोनों पक्षों को समझाया। तय हुआ कि पांच मई को दोनों की शादी होगी। लेकिन कुछ देर बाद युवती ने शुक्रवार को ही मौके पर शादी करने की रट शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाया कि वे आज ही शादी करने की व्यवस्था करें। वर पक्ष के लोगों ने आनन-फानन में माला की व्यवस्था की। वर पक्ष के दरवाजे पर ही वर-वधू दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डाली। ग्रामीणों ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर मुंह मीठा किया।