फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के गले में जयमाला डालते ही दुल्हन बोली...इससे शादी नहीं करूंगी, पुलिस भी थक गई मनाते-मनाते

Fri, 01 Feb 2019 08:55 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
धूम-धाम से आई बारात...सभी का आदर सत्कार हुआ। नाच-गाने के साथ ही बारातियों ने खाना भी खा लिया था। इसके साथ ही शादी की रस्में भी शुरू हो गईं। अब समय आया जयमाला का। दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई। इसी दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी। दूल्हे को देखते ही वो तपाक से बोली...मैं इससे शादी नहीं करूंगी। इतना सुनते ही सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
कानपुर में बिल्हौर के धर्मशाला गांव के प्रधान प्रवीण चंद्र ने बताया कि पुराना बारंडा गांव निवासी विनोद कुमार कटियार ने बेटी की शादी उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद क्षेत्र के हसनपुर मजरा (हसनापुर) गांव निवासी राजेश कटियार पुत्र नन्हू कटियार के साथ तय की थी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
बुधवार को अरौल की राधाकृष्ण उत्सव वाटिका में शादी समारोह था। स्वागत बारात, द्वारचार के बाद वर जयमाला के लिए वर वधू स्टेज पर पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डाली।

4 of 5
डेमो पिक
वर माला डालने के बाद लड़की ने दूल्हे की उम्र अधिक बताकर शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों ही पक्ष के लोगों ने उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दुल्हन को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर बारात रात में ही बिना दुल्हन के लौट गई। इंचार्ज शीलेंद्र यादव ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों ही पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें