फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन और दूल्हे ने आपस में बात की फिर बिना फेरे लिए उसके साथ चली गई

Tue, 20 Feb 2018 07:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में शादी के दौरान बात कुछ इस कदर बिगड़ी और उसके बाद दूल्हन ने जो फैसला लिया उससे लोग दंग भी रह गए। लोगों ने दूल्हन द्वारा उठाए गए कदम की सराहना भी की। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला...
 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
एक जनवासे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने को लेकर विवाद के बाद बरातियों और जनातियों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बरात बिना दूल्हन के ही वापस लौटने लगी और विवाह की सारी रस्में धरी रह गईं। बरात लौटते देख दुल्हन और दूल्हे ने आपस में बात की और दूल्हन ने पारिवार को बदनामी से बचाने के लिए दुल्हे के साथ ससुराल चली गई।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
दूल्हे के पिता ने सोमवार को लिखाई रिपोर्ट में बताया कि जनवासे में अंधेरा होने की शिकायत पर विवाद हो गया। इसके बाद वधू पक्ष के चार लोगों ने लाठीडंडो से मारपीट की। इससे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए सफ ीपुर भेजा गया। जहां से जिला अस्पताल  रेफ र कर दिया गया।
 

4 of 6
डेमो पिक
दूल्हे ने फोन पर बताया कि मारपीट में बरातियों में दो सहित उसको भी मामूली चोटें आईं। बताया कि 11 फ रवरी को जब लड़की पक्ष की ओर से तिलक गया था तब वहां भी लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद की खुन्नस के चलते रात में मारपीट की गई।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
ग्रामीणों के मुताबिक, बाराती शराब के नशे में चूर होकर अभद्रता करने लगे जिससे माहौल बिगड़ गया। सूचना पर पहुंची 100 डायल व थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। रात में शादी की कोई भी रस्म पूरी नहीं हुई। दुल्हन बैरंग बारात जाने के सामाजिक दंश से दोनों परिवार को बचाने के लिए बिना रस्मों के ही वर के साथ चली गई।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
दूल्हे ने बताया कि मंगलवार को उसके घर पर ही विधिवत रस्म रिवाज के शादी होगी। फतेहपुर चौरासी एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें