यूपी के कानपुर में जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में 23 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें आठ कंपनियां आएंगी। कुल 1145 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए www.sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता हैै। सेवायोजन कार्यालय जाकर भी अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
खास बात यह है कि 500 पदों पर भर्तियां कानपुर और आस-पास के जिलों में होंगी।
4 of 5
डेमो पिक
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए गार्विन जेनटिक्स लिमिटेड, केटीएल प्राइवेट लिमिटेड, पंकज इंटरप्राइजेज, तिकोना इंफीनेट प्राइवेट लिमिटेड, एसआईएस इंडिया लिमिटेड, वेलसन फार्मर फर्टिलाइजर लिमिटेड, यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड, श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस आ रही हैं।
ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवार को 22 फरवरी तक पंजीयन कार्ड व अपना बायोडाटा जमा करना होगा। सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने वालों का ही कंपनियां इंटरव्यू लेंगी। हाईस्कूल, इंटर, स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं।