जालौन में छेड़खानी के आरोप में दोपहर के वक्त कोतवाली क्षेत्र में एक शिक्षक नेता के बेटे को भीड़ ने जमकर पीटा दिया। इतना ही नहीं लोगों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए फिर अर्द्धनग्न कर लड़की के साथ पूरे बाजार में उसे घुमाया। कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र व उसके साथ किशोरी को लेकर कोतवाली आई।
विज्ञापन
2 of 8
पूरे रास्ते लड़के की लोगों ने की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान किशोरी कभी छेड़खानी की बात करती तो कभी छात्र को अपना साथी बता रही थी। देर शाम एसपी डॉ सतीश कुमार ने बताया फिलहाल किशोरी ने छेड़खानी की कोई तहरीर नहीं दी है। कुछ लड़कों ने शरारत में मामले को तूल दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। छेड़खानी का आरोपी छात्र व तूल देने वाले लड़कों के अलावा भीड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
लड़के से उठक बैठक की करवाई गई
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर माहिल तालाब के पास कुछ लड़कों ने शिक्षक नेता के बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले बेटे को किशोरी के संग छेड़खानी का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया। छात्र की पिटाई होते देख वहां मौजूद किशोरी भी चीखने चिल्लाने लगी। इस पर आसपास के लोगों ने भी छात्र की पिटाई शुरू कर दी। इस पर घबराई किशोरी भी शांत हो गई और भीड़ के ही साथ हो गई।
4 of 8
इस दौरान लोगों ने लड़के और लड़की का वीडियो भी बनाया
- फोटो : अमर उजाला
फिर शुरू हुआ छात्र के साथ तमाशा, भीड़ ने पहले छात्र के कपड़े फाड़े और फिर अर्द्धनग्न अवस्था में उसका जुलूस निकालते हुए कोतवाली के निकट स्थित गांधी प्रतिमा पर लाए और जबरन उससे प्रतिमा के चक्कर भी लगवाए। यहां पर भी छात्र की पिटाई का सिलसिला जारी। कई लोगों ने पिटते छात्र का मोबाइल से वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
5 of 8
रास्ते भर लोगों ने लड़के की जमकर पिटाई की
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचे और छात्र को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो भीड़ की पुलिस से भी तीखी झड़प हुई। काफी देर बाद पुलिस किसी तरह छात्र, किशोरी और शुरूआत में पिटाई करने वालों में से दो तीन लड़कों को पकड़कर कोतवाली ले आई। देर शाम एसपी ने बताया कि किशोरी के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया और उनकी ओर से छेड़खानी की कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
6 of 8
कई घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस लड़के को अपने साथ ले गई
- फोटो : अमर उजाला
मामला कुछ लड़कों की शरारत का ही लग रहा है। पूछताछ और की जा रही है। पिटाई करने वाले लड़कों के अलावा भीड़ के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लिया। इसके लिए मौके के कुछ वीडियो फुटेज भी देखे जा रहे हैं। यदि छात्र की भी गलती होगी तो उसे भी नहीं बख्शा जाएगा। रात तक कोतवाली के सामने पकड़े गए लड़कों के घरवालों की भीड़ लगी रही। इनमें दो अलग अलग संप्रदाय के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन
7 of 8
इस दौरान लड़का दोनों कान पकड़ कर रास्ते भर माफी मांगता रहा
- फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त शहर के बीचों बीच स्थित माहिल तालाब से लेकर गांधी प्रतिमा तक की करीब पचास साठ मीटर की दूरी तक हैदराबाद की घटना से गुस्साई भीड़ छात्र के साथ मारपीट करती रही और फिर प्रतिमा के सामने छात्र से उठक बैठक कराई व उसका वीडियो भी बनाया गया। इस दौरान तक कहीं पर कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया जो इन सबका रोकने का प्रयास करता। काफी देर बाद पुलिस गांधी प्रतिमा पर पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में भी पुलिस की व्यस्तता बनी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किशोरी वाकई छात्र के साथ थी और छात्र किशोरी की मोबाइल से कुछ फोटो भी ले रहा था, संभवत वे मोबाइल पर टिक टाक बना रहे थे। तभी छात्र का दूसरा साथी आ गया और उससे झगड़ पड़ा। इसके बाद ही मामला तूल पकड़ गया। सूत्रों के अनुसार मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। जिसके चलते ही सारा बवाल हुआ है। पूरे प्रकरण में शिक्षक नेता का कहना है कि उनके बेटे को साजिशन फंसाया गया है, वह माहिल तालाब के पास से घर वापस आ रहा था। पकड़ी गई किशोरी ने भी एसपी के सामने भी बयान दिए हैं कि कोई छेड़खानी नहीं हुई है और वह तो उनके बेटे को जानती तक नहीं है।