महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से मोबाइल में अश्लील बातें करने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का ही युवक मोबाइल पर अक्सर परेशान करता था। गुरुवार सुबह आरोपी वृंदावन ने एक बार फिर युवती के मोबाइल पर काल की और अश्लील बातें करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।