जरा सी दिल में दे जगह तू..सोनिए दिल नहीं लगदा..देख लेना जैसे गानों को जब बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ने स्टेज पर गाएं तो दर्शक भी झूम उठे। मौका था छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का।
विज्ञापन
2 of 5
गायिका
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही अंकित स्टेज पर पहुंचे तो युवाओं ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। फिर जब उनकी परफॉर्मेंस शुरू हुई तो हर कोई झूम उठा। अंकित ने नए- पुराने गाने गाएं। दर्शकों के उत्साह को देखकर अंकित ने सभी को अपना आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
3 of 5
गायक
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुंबई के सैंड आर्टिस्ट नीतिश दिवाकर भी आए थे जिन्होंने रेत से एक से बढ़कर एक खूबसूरत चित्र बनाएं। पर्यावरण की खूबसूरती जब उन्होंने रेत से बनाकर दिखाई तो हर कोई अचंभित रह गया। टीवी कलाकर कृति वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कृति बिग बॉस 12 में आ चुकी हैं। कार्यक्रम का आयोजन शुभम गोल्डी मसाले की ओर से किया गया। गायक अंकित तिवारी ने कार्यक्रम में अमर उजाला की ओर से कहा कि कानपुर का नाम बॉलीवुड में मशहूर हो रहा है। यहां पर भी अब कई फिल्मों की शूटिंग होने लगी है।
वहीं बोले कि कानपुर ने हमेशा उनको बेइंतहा प्यार दिया है। कानपुर के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता की सीढ़ी सिर्फ मेहनत है और कुछ नहीं। बॉलीवुड में उनका भी कोई गॉड फादर नहीं था। बोले आने वाली फिल्म ‘सड़क 2’ में उन्होंने गाना गाया है।