फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल यादव ने बोली दिल की बात, कहा '' यहां आती हर धर्म की खुशबू''

Thu, 22 Mar 2018 01:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
राजपाल यादव
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव अपनी फिल्म ‘सुपर जासूस’ की शूटिंग के लिए कानपुर आए। यहां उन्होंने अपने दिल की बात कह ही डाली और कानपुर की तारीफ करते नहीं थके। जानें क्या कहा... 
 
विज्ञापन

2 of 7
राजपाल यादव
राजपाल  ने कहा यहां के वातावरण में हर धर्म की खुशबू आती है। बचपन से ही कानपुर आना लगा रहता था। काम के सिलसिले में भी कई बार यहां पर आया हूं। कानपुर इंडस्ट्रियल शहर है जहां पर ऑर्डेनेंस और लेदर फैक्ट्रियां हैं। पवित्र गंगा भी बहती है जो इसकी खूबसूरती में चार- चांद लगाती है।
विज्ञापन

3 of 7
राजपाल यादव
कहा कानपुर एक अलाइव (जिंदादिल) शहर है। यहां के लोगों से बात करने में अपनापन सा लगता है। यही वजह है कि इस शहर में आना-जाना लगा ही रहता है। 
 

4 of 7
राजपाल यादव
राजपाल बोले कि कलाकार, पत्रकार, शिल्पकार, चित्रकार, निर्माणकार कुछ ऐसे कार होते हैं जो समाज की अलग- अलग छवि को प्रस्तुत करते हैं। जहां एक पत्रकार समाज की सच्चाई दिखाता है वहीं एक कलाकार वो बातें दिखाता है जो समाज में होती है लेकिन छुपी हुई।
विज्ञापन

5 of 7
राजपाल यादव
पर्दे पर निभाए अपने सभी कैरेक्टर के बारे में वे बोले कि उन्होंने हर रंग के किरदार निभाएं हैं। खुद से वादा किया है कि कोई भी कैरेक्टर दुबारा रिपीट नहीं करेंगे। वहीं हर रोल में खुद को एक चैलेंज देता हूं।
 
विज्ञापन

6 of 7
राजपाल यादव
राजपाल मशहूर हास्य अभिनेता और फिल्म निर्देशक चार्ली चैपलिन को अपना आदर्श मानते हैं। कहा कि 40 की उम्र के बाद इंसान जवान होता है। असली जीना तो 40 की उम्र के बाद शुरू होता है। बोले कि उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद वे 365 दिन एक व्यवस्थित तौर पर जिएंगे जिसमें 200 दिन मसखरी, 100 दिन किसी बीच पर पार्टी या कोई राजनीतिक पार्टी के साथ काम और 65 दिन परिवार और धर्म कर्म को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rajpal Yadav राजपाल यादव
भारतीय राजनीति के बारे में बात करते हुए राजपाल बोले कि अलग- अलग पद पर समय- समय पर होने वाले चुनाव से बेहतर है कि देश में चुनाव को लेकर व्यवस्था होनी चाहिए। छह महीने के अंदर प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक के चुनाव करा दिए जाने चाहिए, जिससे पुलिस प्रशासन, डीएम, नेता और जनता अपना काम अगले छह महीने में करके दिखा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें