नवरात्र में भक्त तरह-तरह से माता को प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। फूल-मालाओं, हवन-पूजन आदि के अलावा भक्त ज्वैलरी की दुकानों में माता के लिए स्पेशल ज्वैलरी डिजाइन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
नवरात्र विशेष
लाखों के सोने के डिजाइनर मुकुट भक्त स्पेशल ऑर्डर पर बनवा रहे हैं। वहीं, गले का हार, पैरों की पायल व हाथों की चूड़ियां भी लोग डिजाइन करवा रहे हैं। ये ऑर्डर भक्तों ने महीनों पहले ही दे दिए थे।
विज्ञापन
सोने के मुकुट की ज्यादा डिमांड
3 of 6
नवरात्र विशेष
चांदी के मुकुट तो लोग खरीदते ही हैं लेकिन इस बार लोग सोने के मुकुट ज्यादा डिजाइन करवा रहे हैं। कानपुर के बिरहाना रोड स्थित ज्वैलर्स चंद्र प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सभी भक्त स्पेशल डिजाइन का आर्डर देकर मुकुट बनवा रहे हैं जो 25 ग्राम से लेकर 60 ग्राम तक के वजन में हैं।
4 of 6
नवरात्र विशेष
सोने के मुकुट में अगर कोई हीरे लगवा कर डिजाइन करवा रहा है तो उसकी कीमत एक लाख से शुरू है। मुकुट को खूबसूरत लुक देने के लिए उस पर गोल्डन, सिल्वर और कॉपर तीनों रंग से डिजाइनदिया जा रहा है। वहीं, चांदी के मुकुट की भी बिक्री कम नहीं है। कई भक्तों ने डिजाइनर मुकुट बनवाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नवरात्र विशेष
छोटे डिजाइनर हार, हाथों की चूड़ियां, पैरों की पायल.. मां को सजाने के लिए भक्तों ने स्पेशल ज्वैलरी का ऑर्डर दिया हुआ है। किसी ने सारी ज्वैलरी सोने से बनवाई है तो किसी ने चांदी से।
कानपुर बिरहाना रोड स्थित ज्वैलरी दुकान के मालिक विवेक गुप्ता ने बताया कि हर कोई अपने बजट के हिसाब से ज्वैलरी और मुकुट डिजाइन करवा सकता है। कई भक्तों ने ज्वैलरी का आर्डर दिया है।