फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों से बचाने वाले ब्लोअर, हीटर आपको पहुंचा सकते हैं बड़ा नुकसान, ध्यान रखें ये बातें

Fri, 14 Dec 2018 12:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
जाड़े से बचने के लिए हीटर और ब्लोअर के इस्तेमाल से ड्राई आई की दिक्कत बढ़ सकती है। कंप्यूटर पर घंटों काम करने वालों को खासतौर पर एहतियात बरतने की जरूरत है। डाक्टरों का कहना है कि जो लोग घंटों कंप्यूटर पर काम करते हैं, वे ब्लोअर और हीटर का इस्तेमाल संभल कर करें।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
प्रदूषण की वजह से पहले ही कई लोग ड्राई आई (आंखों में गीलेपन की कमी) से पीड़ित हैं। अब जाड़े के पहले झटके के साथ बढ़ी ठंड में कुछ लोगों ने रात में ब्लोअर और हीटर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
एक-दो दिन में ही ड्राई आई के मरीजों को दिक्कत बढ़ गई। हैलट के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में ड्राई आई के मरीजों ने आंखों की जांच कराई।

4 of 5
डेमो पिक
इसके साथ ही निजी नेत्र रोग विशेषज्ञों के यहां मरीज अपनी दिक्कत लेकर पहुंचे। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन कुशवाहा ने बताया कि ब्लोअर और हीटर से हवा की नमी खत्म हो जाती है। इससे आंखों के गीलेपन पर भी प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
गीलापन कम हो जाता है। इससे ड्राई आई के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। लोग ब्लोअर के सामने तसले या बाल्टी में पानी भर कर रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें