फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के इशारे पर खेला गया खूनी खेल, भाई-बहन को गोलियों से भून डाला, एक साथ जलीं दो चिताएं

Tue, 17 Mar 2020 08:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
मंजुल की बहन सुधा (फाइल फोटो) एवं जमीन पर पड़ी दोनों की लाशें - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया में सपा नेता के इशारे पर दिनदहाड़े भाई बहन की हत्या कर दी गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोपहर के समय गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। शवों को देख परिजनों का बुरा हाल था। इधर परिजनों को ढांढस बधाने और शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोग अधिक संख्या में पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 5
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को तड़के सुबह लगभग चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे। जिन्हें देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की आंखों से आंसू थमते नहीं दिख रहे थे।  मृतक की पत्नी आरती का भी रो-रोकर बुरा हाल था। घर में मौजूद परिजनों ने पूरी रात जागकर गुजारी। सोमवार को सुबह मृतक के घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


 
विज्ञापन

3 of 5
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें ढांढस बधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इधर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। दोपहर लगभग 11 बजे शवों को यमुना तट ले जाया गया। जहां शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान यमुना तट पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। सोमवार को देर शाम तक मंजुल चौबे के घर के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। परिजनों का हाल-बेहाल नजर आया।

 

4 of 5
चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आपको बताते चलें कि रविवार की दोपहर नरायनपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुए गोली कांड में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मंजुल चौबे और उसकी चचेरी बहन सुधा की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके से सपा एमएलसी डॉ.कमलेश पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक (भाई), रामू पाठक (भाई), सरकारी गनर अवनीश प्रताप सिंह, आशीष दुबे, कथा वाचक राजेश शुक्ला, कार चालक लवकुश उर्फ छोटू गिरफ्तार किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी सपा नेता कमलेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मौके पर पहुंची एसपी सुनीति व अन्य अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने आस्वासन दिया था। जिसके बाद रविवार की देर शाम लगभग सात बजे मृतक मंजुल चौबे और उसकी चचेरी बहन सुधा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। जहां देर रात को चिकित्सकों की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें