यूपी में मुलायम सिंह अब अपने बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ और ज्यादा कठोर होते जा रहे हैं। बाप-बेटे के बीच जारी शीत युद्ध का फायदा सीधा-सीधा समाजवादी पार्टी के विरोधी उठा रहे है।
विज्ञापन
2 of 6
लोकदल के उम्मीदवार को आशिर्वाद देते मुलायम
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
यूपी के ताखा में शनिवार को एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने भाई शिवपाल के लिए रैली की। इस मौके पर साथ ही आरएलडी के एक उम्मीदवार ने मौका पाकर नेताजी के चरण छू लिए। नेताजी ने उनके सिर पर हाथ रख जनता की तरफ हाथ से इशारा करते हुए जीतने का आशीर्वाद दे दिया। इससे स्थिति साफ है कि मुलायम अपनी ताकत जुटाए रखने के लिए भरसक प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
3 of 6
मंच पर बोलते हुए मुलायम सिंह व मंच पर बैठे शिवपाल
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
रैली में अपने भाषण में भी उन्होंने साफ-साफ कह दिया मैं बीमार नहीं हूं बल्कि एक दम हष्ट-पुष्ट हूं। मुलायम सिंह ने कहा मेरे शरीर में अब भी ताकत बची है। इस रैली में मुलायम ने अपने भाषण में सीएम अखिलेश यादव का एकबार भी जिक्र नहीं किया। यही नहीं मंच में शिवपाल के अलावा कोई भी एसपी उम्मीदवार मौजूद नहीं था।
4 of 6
मुलायम सिंह के चरण छूते हुए नेता
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
एसपी छोड़ आरएलडी का दामन थामने वाले आशीष राजपूत इटावा सदर से चुनाव लड़ रहे हैं। आशीष ने जब मंच पर पहुंच मुलायम सिंह के पैर छू अभिवादन किया तो मुलायम ने भीड़ की तरह हाथ हिलाते हुए आशीष को अपने समर्थन का इशारा जनता को किया। आशीष के सामने एसपी के उम्मीदवार कुलदीप गुप्ता हैं। मंच पर अखिलेश यादव द्वारा खड़े किए गए कोई भी प्रत्याशी नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 6
रैली में आए मुलायम के समर्थक
हालांकि इस रैली से अखिलेश के उम्मीदवारों और समर्थकों ने दूरी बनाए रखी लेकिन मुलायम के समर्थक वहां जरूर जुटे। पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित मुलायम के लोग संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बता दें यह लोग पूर्व में सपा से इस्तीफा दे चुके हैं। परंतु जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष गोपाल यादव एवं अन्य पदाधिकारी वहां नहीं पहुंचे।
मुलायम सिंह के समर्थक
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
वहीं मंच पर पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव, कानपुर के सुखराम सिंह यादव, मधुकर, चौ रामबाबू यादव, राजेश यादव हरदोई, पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव मिनी, उमेश दीक्षित, चौ महेद्र सिंह यादव, रामचंद्र शाक्य, ब्लाक प्रमुख बसरेहर डा. अजंट सिंह यादव, पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, छोट सिंह यादव कन्नौज आदि तमाम नेता मौजूद रहे।