औरैया के फफूंद में मंगलवार सुबह एक तेज धमाके ने लोगों का दिल दहला दिया। धमाका इतना तेज था कि जिस मकान मेें हुआ वहां सिर्फ मलबा ही मलबा बचा था। दूर तक लोगों के घर हिल गए थे। जिसे भूकंप समझ कर लोग घरों से बाहर निकल आए। आतिशबाज के घर में अवैध रूप से भंडारण कर रखी गई आतिशबाजी में विस्फोट से मोहल्ला दहल गया। ईंटें, दरवाजे व खिड़की दूर जा गिरीं। आतिशबाज की पत्नी व समीप के प्लाट पर बंधी पड़ोसी की दो बकरियों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
धमाका इतना तेज था कि दूर तक लोगों के घर हिल गए
- फोटो : अमर उजाला
आतिशबाज समेत दो लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सीओ, फोरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर जा पहुंचा।पुलिस ने आतिशबाज के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला मेवातियान निवासी मुन्ना खां मंसूरी उर्फ गप्पू पुत्र स्व. जहीर के नए बने मकान में मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे तेज विस्फोट से दीवारों की ईंटें, खिड़की व दरवाजे उड़ते हुए दूर जा गिरे। पूरे मकान के पिलर टेढ़े हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
धमाके के बाद मकान खड़हर हो गया
- फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त मकान में मौजूद मुन्ना खान उर्फ गप्पू की पत्नी नाजमा बेगम (40) भी विस्फोट की चपेट में आ गईं। नाजमा का शरीर विस्फोट से छिटककर बाहर गिरा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही नजदीक के प्लाट पर बंधी दो बकरियों की भी मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई। एक बाइक भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
4 of 6
धमाके से आसपास के मकानों की दीवारे भी चटक गईं
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर मौजूद आतिशबाज मुन्ना व पड़ोस के घर की छत पर नहा रहा सात वर्षीय रेहान पुत्र नासिर भी मकान के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें मोहल्ले के लोगों ने मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा मोहल्ला दहल गया। लोगों के मकान हिल गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
5 of 6
धमाके के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला, सीओ औरैया श्योदान सिंह, भारी पुलिस फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आतिशबाज मुन्ना खां मंसूरी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मुन्ना खान आतिशबाजी का लाइसेंसधारक है। जांच में पाया गया कि यह अपने घर पर अवैध आतिशबाजी का भंडारण किए हुए था। इसकी वजह से यह घटना घटी। पुलिस को खंडहर हो चुके मकान से काफी मात्रा में आतिशबाजी भी मिली है।