फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पार्टियों के समर्थकों पर डोरे डालने की तैयारी में भाजपा, संगठन मंत्री ने सिखाई इसकी कला 

Sun, 08 Jul 2018 06:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
भाजपा की नई रणनीति
भाजपा के नए क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह जिले से लेकर प्रकोष्ठों, विभागों और प्रकल्पों के पदाधिकारियों को नसीहत देकर कानपुर से रवाना हुए। उन्होंने सभी जिला और मोर्चों को क्षेत्रीय अध्यक्षों से कहा कि उनकी कार्यकारिणी का एक भी पदाधिकारी ऐसा नहीं होना चाहिए जो फील्ड में न नजर आए। भवानी के निर्देशों का पालन करते हुए उत्तर जिला इकाई ने शनिवार को ही सभी प्रकल्पों, विभागों और प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का सम्मेलन बुला लिया। इसमें सभी को दूसरी पार्टियों के समर्थकों को अपना बनाने की कला सिखाई गई।
 
विज्ञापन

2 of 4
भाजपा की नई रणनीति
इस मौके पर उत्तर इकाई जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि 2019 की जीत के लिए हमें अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा। सभी को अपनी नई जिम्मेदारी के साथ अपने बूथ पर जाकर नए कार्यकर्ताओं (जो अभी तक पार्टी के सदस्य न हों) को जोड़ना है। ताकि वे लोग और लोगों को जोड़ें। कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ, स्वास्थ्य, एनजीओ के संयोजक, इससे संबंधित लोगों के बीच जाएं, उन्हें पार्टी और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देें।
विज्ञापन

3 of 4
भवानी सिंह के निर्देशों के पालन में जुटे भाजपाई
आईटी विभाग के  पदाधिकारी लोगों को मोदी एप डाउनलोड कराएं। बताया कि जिले में 64 वार रूम खोलकर एक-एक घर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान सभी को संकल्प दिलाया गया कि कानपुर की दोनों लोकसभा सीटें अगली बार फिर जीतना है।
विज्ञापन

4 of 4
पहले दिन बुलाई प्रकोष्ठों, प्रकल्प पदाधिकारियों की बैठक
मैथानी ने बताया कि नौ जुलाई को क्षेत्रीय संगठन मंत्री सभी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसमें उनके अभी तक के किए गए कामों की जानकारी लेंगे। इस मौके पर सभी को सम्मानित किया गया। संचालन प्रमोद त्रिपाठी, धन्यवाद पूनम कपूर ने किया। कार्यक्रम में सुनील बजाज, प्रमोद रंजीता पाठक, दीपक सिंह, संतोष शुक्ला, कमल तिवारी, मुकेश भाटिया, अभिषेक कुमार, किरन तिवारी, परमानन्द शुक्ल मुख्य रूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें