फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज बोले- वो रात पाक के लिए कत्ल की रात होती, महेंद्र नाथ पांडेय ने मायावती पर कसा तंज

Sat, 27 Apr 2019 09:45 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र नाथ पांडेय, बसपा सुप्रीमो, साक्षी महाराज
शनिवार को हरदोई लोकसभा क्षेत्र में सीएसएन कालेज में भाजपा की विजय संकल्प रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने बसपा सुप्रीमो पर व्यंग्य कसा। उन्होंने कहा कि यह मोदी युग की कानून व्यवस्था का नतीजा है कि मायावती को अब सपा के मंच पर जाने में भय नहीं सताता है। मोदी जी के नेतृत्व में और योगी के नियंत्रण में कानून व्यवस्था का इससे अच्छा क्या उदाहरण हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
महेंद्र नाथ पांडेय, साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युग परिवर्तन हो चुका है। मोदी युग में लालटेन युग की बातें अब नहीं होती। नए भारत का उदय हो चुका है। उन्होंने कहा कि अवध की सारी सीटें मोदी के खाते में जा रही हैं। रायबरेली को भी इस बार नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने जनता से संवाद स्थापित कर मोदी है तो मुमकिन है...के गगनभेदी नारे लगवाए।
विज्ञापन

3 of 5
साक्षी महाराज
रैली में उन्नाव लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि पुलवामा घटना में 56 इंच वाले मोदी ने 13वें दिन पाक में 400 सैनिक मार उनकी तेरहवीं कर दी। यदि अभिनंदन सम्मान के साथ न छोड़ा गया होता तो वो रात पाक के लिए कत्ल की रात होती। उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत तीसरे नंबर पर है। 2014 में यदि मोदी लहर थी तो 2019 में मोदी की सुनामी है। 

 

4 of 5
महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन भाई झडफिया ने कहा कि यह चुनाव देशभक्तों के लिए व देशद्रोहियों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन भाई झडफिया 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र उन्हीं की पार्टी के लिए मृत्युदंड बन गया है। 55 सालों में देश लूटा गया है। सपा बसपा ने उत्तर प्रदेश को रुलाया है। मोदी को हराने बरात निकल पड़ी है लेकिन जनता तमाशा देख रही है और दिखाने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें