फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2019: आपके ख्वाबों को इनके सपने दे सकते हैं उड़ान, कोई चौकीदार का बेटा तो कोई किसान की बेटी

Sat, 27 Apr 2019 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
हाईस्कूल में गौतम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश में पाया पहला स्थान
यूपी बोर्ड 2019 हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। कानपुर ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन जवाहर नगर के छात्र गौतम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश में टॉप किया है। गौतम ने 600 में से 583  अंक 97.17 प्रतिशत के साथ प्राप्त किए है। गौतम ने बताया कि उन्होंने बहुत मन लगाकर पढ़ाई की थी। परीक्षा परिणाम अच्छा आने की उम्मीद थी पर इतना अच्छा आएगा यह नहीं पता था। गौतम के पिता कानपुर विकास प्रधिकरण में लिपिक के पद पर तैनात हैं।


 
विज्ञापन

2 of 6
टॉपर प्रज्ञा अपनी सहेलियों के साथ
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में फतेहपुर निवासी किसान महेंद्र कुमार पटेल की बेटी प्रज्ञा देवी ने प्रदेश में 10 वीं रैंक हासिल की है। प्रज्ञा ने बताया कि वो आईएएस बनने की चाह रखती हैं।प्रज्ञा ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मिटाने वाला और सशक्त बनाने वाला राजनेता चाहिए। प्रज्ञा अमोली विकासखंड के बबई चांदपुर की रहने वाली हैं। बड़ा भाई राहुल गाजीपुर में सिपाही है। प्रज्ञा का कहना है कि वह भाई की प्रेरणा से आईएएस बनना चाहती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रियांशू ने यूपी बोर्ड 10th में पाई 9वीं रैंक
कानपुर, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन जवाहर नगर के छात्र प्रियांशु गुप्ता ने यूपी बोर्ड 2019 हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में से 567 अंक 94.50 प्रतिशत के साथ प्राप्त किए हैं। प्रियांशु यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के यूपी टॉप 10 में शामिल है। प्रियांशु गुप्ता के पिता सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में 9वीं रैंक लाकर प्रियांशु बहुत खुश हैं। प्रियांशु ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा की तैयारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

 

4 of 6
दीक्षा अग्रहरी ने 12th में पाई 5वीं रैंक
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान पाने वाली दीक्षा अग्रहरी ने बताया कि वो भविष्य में आईएएस बनना चाहती हैं। समाज की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। दीक्षा ने बताया कि आज देश की रगों में भ्रष्टचार दौड़ रहा है। इसे किसी भी कीमत पर हटाना होगा। भ्रष्टचार कैसे हटेगा के सवाल पर दीक्षा ने बताया कि वह अब सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
कन्नौज जिला टॉपर गौरव अपने पिता मनोज के साथ
हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में छात्र गौरव कुमार ने टॉप-10 की सूची में 8 वीं रैंक हासिल कर प्रदेश में कन्नौज का नाम रोशन किया है। गौरव का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना है। गौरव ने कामयाबी का श्रेय स्कूल स्टाफ व बड़े भाई को दिया है। तिर्वा कस्बा स्थित मालती देवी पब्लिक स्कूल के छात्र गौरव कुमार ने बताया कि पिता मनोज कुमार के पास महज दो बीघा जमीन है। मेहनत मजदूरी कर पिता ने शिक्षा दिलाई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्नाव जिला टॉपर शिखा अपने माता पिता के साथ
उन्नाव के घाटमपुर खुर्द स्थित पति राजा महिपाल इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा शिखा सिंह ने 95.33% अंक पाकर प्रदेश में पांचवी रैंकिंग प्राप्त की है। वहीं इसी विद्यालय कि शिवानी देवी ने 93% अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।इलाहाबाद बोर्ड के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल की पति राजा महिपाल इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा शिखा सिंह पुत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें