भाजपा किसी भी कीमत पर लोकसभा चुनाव-2019 में फिर से जीत हासिल करना चाहती है। इसलिए दलिताें के यहां भाेजन से लेकर गांव-गांव चाैपाल लगाने का सिलसिला शुुरु किया है। भाजपा ने चुनाव तैयारियाें के बीच एक नया अाैर लुभावना अाॅफर तैयार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमाे पिक
लोकसभा चुनाव-2019 में फिर जीत हासिल करने के लिए भाजपा में लगातार रणनीति बनाई जा रही है। सपा-बसपा के वोट बैंक के बड़े हिस्से को अपनी तरफ खींचकर ही भाजपा ने लोकसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। इसको बरकरार रखने के लिए भाजपा जिला इकाइयों में जल्द ही बड़ा फेरबदल करने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमाे पिक
पदाधिकारियों में पिछड़ों और दलितों की संख्या बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कुल 17 जिले आते हैं। इन सभी इकाइयों में कितने दलित और पिछड़े महत्वपूर्ण पदों पर हैं, पिछले दिनों इसकी लिस्ट तैयार की गई थी। वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि संगठन में दलितों और पिछड़ों की संख्या बढ़ाना जरूरी है।
4 of 5
डेमाे पिक
प्रदेश स्तर पर पूरी तैयारी हो चुकी है, किसी भी दिन नए पदाधिकारियों की सूची जारी हो सकती है। जिला इकाइयों में किन दलितों और पिछड़ों को रखा जाना है, इसके लिए पिछले दिनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हर जिले की समीक्षा के लिए भेजा था।
संगठन में इन जातियों के लोगों की संख्या बढ़ाने का मकसद आने वाले चुनाव में सपा-बसपा से मुकाबला करना है। क्षेत्रीय इकाई के महामंत्री संगठन ओमप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि भाजपा में हमेशा सभी वर्गों के लोगों को प्राथमिकता मिलती आई है। संगठन की मजबूती का प्रयास चलता रहा है।