फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी आदित्यनाथ ने राजनीति में आने से पहले आचार्य किरीट भाई से ली थी ये सलाह

Mon, 07 May 2018 01:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
किरीट भाई ने कहा गंगा की सफाई से ज्यादा जरूरी है कि लोग उसे गंदा न करें
कानपुर पहुंचे आचार्य किरीट भाई ने कहा कि योगी जी ने राजनीति में आते समय उनसे राय ली थी तो उन्होंने कहा था कि राजनीति में जाओगे तो शायद झूठ बोलना पड़े। ऐसा करने को राजी हो तो जाओ। संतों का राजनीति में आना बुरा नहीं है। हालांकि एक खतरा है कि वे संपूर्ण सत्य नहीं बोल पाएंगे। कूटनीति, राजनीति और धर्म नीति का विभाजन इसलिए किया गया क्योंकि तीनों की अलग-अलग उपयोगिता है। पहले धर्म की छत्रछाया में राजनीति होती थी, पर अब राजनीति की छत्रछाया में धर्म नीति हो गई। यह देश के लिए खतरा है।' किरीट भाई रविवार को कानपुर पहुंचे थे। आसाराम के सवाल पर उन्होंने कहा कि सात करोड़ साधुओं में से सात ने बदनाम किया। उन्होंने जोर दिया कि जो महात्मा अच्छा हो, उससे जुड़ें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भौतिकता, दिखावे के दबाव की वजह से भी तनाव में है। युवाओं का धन व्यसन, फैशन में खर्च करना गलत है। भौतिकता में भी एक समय ऐसा आता है, जब वह इससे ऊब जाता है, तब धर्म की तरफ रुझान बढ़ता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2019 में फिर भाजपा सरकार बनने के आसार

2 of 4
किरीट भाई
आचार्य किरीट भाई के अनुसार 16 जनवरी के बाद राजनीति में उथल-पुथल बढ़ेगी। ऐसा राहु के प्रभाव से होगा। 2019 में भी भाजपा की सरकार बनने के आसार हैं। प्रधानमंत्री मोदी को राय दी कि वे वादा मत करें और यदि करें तो उन्हें पूरा करें। वरना किसी कार्य के पूरा होने की संभावना जताएं।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
किरीट भाई
किसी भी देश, प्रांत और शहर के विकास का पैमाना सड़कें होती हैं। 26 साल बाद कानपुर आया हूं और मुझे यहां की सड़कों में तब और अब में कोई अंतर नजर नहीं आया। जैसी पहले खराब थीं वैसी आज भी हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में विकास की क्या स्थिति है। कानपुर शहर की खराब सड़कों पर यह टिप्पणी की है आचार्य किरीट भाई ने। 
 
विज्ञापन

4 of 4
किरीट भाई
रविवार को कानपुर के फजलगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गंगा की सफाई से ज्यादा जरूरी है कि इसे लोग गंदा न करें। यह जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति की है। हवा, पानी प्रदूषित न हो। नदियां नाला न बन जाएं, यह जिम्मेदारी प्रजा की है। सफाई ऊपर से नीचे की तरफ होती है। ऊपर प्रजा है। इस काम के लिए प्रजा को ही आगे आना होगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील भी की कि वे सड़क बना तो नहीं सकते लेकिन कूड़ा कचरा फेंककर उन्हें गंदा भी न करें। शहरवासी अपना छोड़कर हमारे की सोच विकसित करें तो शहर की सूरत बदल जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें