यूपी के चित्रकूट में भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिंहा ने जमकर सियासी तीर चलाए। अपनी ही केंद्र सरकार के कई कामकाज के तरीके को तुगलकी फरमान बताकर पूरे देश को वन मैन शो व टू मैन आर्मी के चलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिग्गज संस्थापक सदस्यों को जानबूझकर दरकिनार किया गया।
विज्ञापन
2 of 10
भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
शत्रुघ्न सिंहा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार के खिलाफ केंद्र की सरकार दिल्ली की पुलिस के साथ मिलकर परेशान कर रही है। जिससे वह कमजोर होने की बजाए मजबूत हो रहे हैं। अयोध्या में मंदिर आगामी चुनाव लड़ने की पार्टी व विपक्षियों के महागठबंधन के बारे में खामोश (फिल्मी डायलॉग) कहकर बात टाल दी।
विज्ञापन
3 of 10
भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा
धर्मनगरी में अपना दल (कृष्णा) के किसान महारैली में बुधवार भाजपा व आम आदमी पार्टी के सांसद समेत कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शामिल हुए। होटल श्रीजी में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिंहा ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि हम सिर्फ भाजपा के प्रतिनिधि नहीं बल्कि भारत की जनता के प्रतिनिधि हैं।
4 of 10
भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न ने कहा कि सही बात कहने वालों को अफसोस और अचंभा है कि उन्हें बागी कहा जाता है। यदि सच बोलना बगावत है तो उन्हें बागी बनना मंजूर है। फिलहाल वह भाजपा में ही हैं पार्टी उन्हें अभी हटा नहीं पा रही है। वह देशहित जनहित की बात करते हैं भाजपा में कई और ऐसे नेता हैं लेकिन उनकी आवाज को दबाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 10
भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगाें को डरना नहीं चाहिए बल्कि साहस कर आगे आना चाहिए। वरिष्ठ लालकृष्ण आडवानी, मुरली मनोहर, यशवंत सिंहा और अरुण शौरी जैसे वरिष्ठ पार्टी के संस्थापक सदस्यों को दरकिनार कर दिया गया है। आज तुगलकशाही फरमान जैसी सरकार संचालित है।
विज्ञापन
6 of 10
भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा
पत्रकारों के सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दो साल के अंदर चार बार हमले हुए हैं। उन्होंने इशारे से भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर उन्हेें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 10
भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा
विपक्षियों के साथ दुश्मन जैसा बर्ताव लोकतंत्र में उचित नहीं है यह नोटबंदी की तरह ही तुगलकी फरमान है। नोटबंदी का फैसला बिना किसी की सलाह के लागू किया गया जिसे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजेपयी जैसे नेता भी लागू नहीं कर सके थे।
8 of 10
भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा
उन्होंने कहा कि इससे गरीब के साथ मध्यम वर्ग भी सड़क पर पहुंच गया। उद्योगपतियों को लाभ दिलाया गया। अयोध्या में राममंदिर मामले पर कहा कि अभी इसका जवाब उनसे न पूंछा जाए।
9 of 10
भाजपा सांसद व फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा
आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा लड़ने के सवाल पर उन्होने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मुख्यमंत्री या मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि अब वह इस मंत्री पद वाली राजनीति से बहुत आगे निकल गए हैं उन्हें पद की जरूरत नहीं है। लोकसभा 2019 में भाजपा की स्थिति पर हंसकर टाल दिया। बस इतना कहा कि नाश जब मन में छाता है तो पहले उसका विवेक हर लिया जाता है।
उन्होंने विपक्ष के महागठबंधन पर भी कोई टिप्पणी नहीं की। इस मौके पर आप सांसद संजय सिंह, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रमेश दीक्षित, कांग्रेस के दयाराम अनुरागी व संपतपाल आदि मौजूद रहीं।