भजपा विधायक व उसके साथियाें पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के पिता का सोमवार देर रात पोस्टमार्टम हुआ। एसीएमओ के नेतृत्व में जिला अस्पताल के दो डाक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। आंत में घाव होने से बंदी के शरीर में संक्रमण फैल गया था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 4
बीजेपी विधायक कुलदीप पर हत्या एवं रेप का अाराेप
बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके समर्थकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के पिता की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई थी। रविवार रात पेट में दर्द की शिकयत पर उसे जेल से जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में पिता की मौत होते ही बेटी ने विधायक पर जेल में पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
3 of 4
रेप पीड़िता एवं अाराेपी भाजपा विधायक
न्यायिक अभिरक्षा में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत पर जिला प्रशासन ने आनन फानन पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए थे। सोमवार देर रात एसीएमओ डा. तन्मय कक्कड़, जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डा. डीपी सरोज व डा. आरके चौरसिया ने पोस्टमार्टम किया। लगभग एक घंटे तक चले पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने रात में रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। सूत्रों के अनुसार बाहरी चोटों के अलावा सुरेंद्र की आंत में भी घाव हो गया था।
घाव की वजह से शरीर में बैक्टीरिया, मल और अपचित भोजन पेट में फैल गया। समय से इसकी पहचान न होने से पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि घाव कितना पुराना था इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके आमाशय में 250 एमएल पीले रंग का दुर्गंधयुक्त पानी और आमाशय के बाहर 50 एमएल तरल पदार्थ था। आमाशय में भोजन का अंश न मिलने के पीछे विशेषज्ञों का कहना है कि उसने चौबीस घंटे से कुछ नहीं खाया था।