फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल: मायावती पर भाजपा नेता ने दिया बड़ा बयान, पीएम मोदी के बारे में भी बहुत कुछ बोल गए

Tue, 16 Apr 2019 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी एवं मायावती (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 मेें यूपी की सीटों पर कब्जा जमाने के लिए मायावती ने अखिलेश यादव से हाथ मिलाया है। राजनीति के पुरोधाओं की माने तो यूपी में सपा बसपा गंठबंधन से ही भाजपा की टक्कर है।

 
विज्ञापन

2 of 5
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव
इतना ही नहीं भाजपा के चाण्क्य कहे जाने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी यूपी में कांग्रेस को नहीं गंठबंधन को मुकाबले में देख रहे हैं। हरदोई के बावन में राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा है कि हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मायावती
विपक्षी दल देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ कर जाति-धर्म की राजनीति कर रहे हैं। उधर, गोपामऊ के विधायक  श्यामप्रकाश ने कहा कि मायावती अगर धोखे से प्रधानमंत्री बन गईं तो देश को बेच देंगी। 

 

4 of 5
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
बावन के ब्लाक प्रमुख समीर सिंह के ईंट भट्ठा परिसर में आयोजित जनसभा में डॉ. अशोक वाजपेयी ने आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि जो आरएसएस देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं, उन पर अंगुली उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : गूगल
सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि लोकसभा चुनाव आतंकवाद बनाम राष्ट्रवाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें