अलीगढ़ के टप्पल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी से क्षुब्ध सांसद सत्यदेव पचौरी ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका बस चले और कानून उनके हाथ में हो तो दुष्कर्म के आरोपियों को मौत की सजा दे दें। अलीगढ़ के बाद यूपी के हमीरपुर, जालौन, कुशीनगर में लगातार मासूमों से हैवानित की खबरों से देश में आक्रोश का माहोल है।
विज्ञापन
2 of 5
अलीगढ़ टप्पल केस पर दिया बड़ा बयान
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रतनलाल नगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सुनकर खून खौल उठता है। पचौरी ने कहा कि सख्त कानून और सख्त कार्रवाई से ही समाज से इस तरह की विकृतियों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
सत्यदेव पचौरी ने की दुष्कर्म करने वालों की निंदा
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी विकृति मानसिकता वाले लोगों को मौत की सजा होनी चाहिए। ताकि कोई और इस तरह की हरकत करने की जुर्रत न कर सके। एक मासूम के साथ जिस तरह से दरिंदगी की गई है, उसके आरोपियों को कभी माफ नहीं किया जाना चाहिए।
4 of 5
भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए समाज भी जिम्मेदार है। पचौरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के कारण उनके पास अक्सर लोग फरियाद लेकर आते हैं। उनमें से कई पुलिस से जुड़े मामले भी होते हैं।
मारपीट जैसे छोटे मामलों में तो थानेदार को फोन कर दिया होगा, लेकिन मर्डर और दुष्कर्म की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई को ही कहा। उन्होंने कहा कि अगर शहर की कानून व्यवस्था उनके हाथ में हो तो दुष्कर्म के आरोपियों को ऐसी सजा दूं कि उनकी रूह तक कांप जाए।