फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Special: 26 साल की उम्र में याेगी बने थे सांसद,जानिए खास बातें

Mon, 05 Jun 2017 01:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
यूपी के सीएम के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम फाइनल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बड़े उलटफेर के साथ यूपी में सत्ता पर विराजमान हुए भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है।आज योगी आदित्यनाथ वैसे तो किसी पहचान के मोहताज नहीं, प्रदेश का बच्चा-बच्चा उनके नाम से वाकिफ है, फिर भी योगी के जीवन के कई ऐसे पहलू हैं, जिनके बारे में हर कोई नहीं जानता।  पढ़िए कैसे रही है अाज तक की याेगी की जिंदगी...  
 
विज्ञापन

2 of 7
योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी
एक संन्यासी कैसे सत्ता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचता है, आज इस बात की सबसे बड़ी मिसाल हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ... तमाम अटकलों के बाद आखिरकार तय हो गया है कि देश में मोदीराज है तो उत्तर प्रदेश में योगीराज। 
विज्ञापन

3 of 7
योगी आदित्यनाथ के साथ अमित शाह
उत्तराखंड का अजय कैसे बना यूपी का योगी आदित्यनाथ ?
5 जून 1972 को उत्तराखंड के एक राजपूत परिवार में जन्मा एक बालक जिसका नामकरण हुआ अजय सिंह बिष्ट। अजय ने उत्तराखंड में ही शिक्षा ग्रहण की और गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित में बीएससी की डिग्री ली। ग्रेजुएशन करने के बाद अजय सिंह ने गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ पर शोध करना शुरू किया, जहां गोरक्षनाथ पीठ के महंत अवैद्यनाथ की निगाह उन पर पड़ी। महंत जी के सान्निध्य में अजय सिंह का झुकाव अध्यात्म की तरफ हो गया।उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में सांसारिक जीवन त्याग कर सन्यास गृहण कर लिया। जिसके बाद महंत ने अजय सिंह को नया नाम दिया योगी अदित्यनाथ।






 

4 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
अपनी इस खासियत से हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं योगी  
पूर्वांचल की राजनीति में उनकी पकड़ अच्छी मानी जाती है। गोरखपुर से सांसद और गोरक्षनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ कई बार अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। लव जेहाद और धर्मांतरण जैसे मसलों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। योगी धर्मांतरण के खिलाफ और घर वापसी के लिए काफी चर्चा में रहे। 2005 में योगी आदित्यनाथ ने कथिततौर पर 1800 ईसाइयों का शुद्धीकरण कर हिन्दू धर्म में शामिल कराया। ईसाइयों के इस शुद्धीकरण का काम उत्तर प्रदेश के एटा जिले में किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
योगी आदित्यनाथ बाघ के बच्चे को दूध पिलाते हुए
मात्र 26 साल की उम्र में बन गए थे सांसद
गोरखपुर संसदीय क्षेत्र पर हमेशा से गोरक्षपीठ का दबदबा रहा है। योगी से पहले उनके गुरु अवैद्यनाथ यहां से सांसद चुने जाते रहे और जब महंत अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया तो योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। यहीं से योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक पारी शुरू हुई। 1998 में योगी 26 साल की उम्र में पहली बार गोरखपुर से संसदीय चुनाव जीते।12वीं लोकसभा के लिए हुए उस चुनाव में योगी आदित्यनाथ सबसे कम उम्र के सांसद थे। तब से लेकर अबतक, वो लगातार पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं।

 


 
विज्ञापन

6 of 7
याेगी अादित्यनाथ
…तो योगी-योगी कहना है
‘गोरखपुर में रहना है, तो योगी-योगी कहना है’, योगी आदित्यनाथ का रसूख समझने के लिए उनके समर्थकों का ये नारा काफी है। योगी आदित्यनाथ की पहचान हिंदूवादी फायरब्रांड नेता के रूप में होती है। योगी को पूर्वांचल का सबसे बड़ा भाजपा नेता माना जाता है। वो धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन और घर वापसी के लिए काफी चर्चा में रहे। वो हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, जो कि हिन्दू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
2008 में जब योगी पर हुआ था जानलेवा हमला
7 सितंबर 2008 को योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। उस हमले में वे बाल-बाल बचे थे, यह हमला इतना बड़ा था कि सौ से अधिक वाहनों को हमलावरों ने घेर लिया और लोगों को लहुलुहान कर दिया था। लेकिन ऐसे हमलों ने भी योगी की राह नहीं रोकी। वो पहले की तरह लोगों की सेवा करते रहे। कहा जाता है कि योगी के दरबार से कोई खाली नहीं जाता। गोरखपुर की जनता को जब कोई परेशानी होती है तो वो अपने सांसद के पास जाते हैं और फौरन उनकी समस्या का समाधान हो जाता है। उम्मीद है कि शपथग्रहण के बाद अपने इसी अंदाज में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की भी हर समस्या खत्म कर देंगे। ​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें