गोरखनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को यूपी का नया मुख्यमंत्री बनाये जाने की खुशी में भाजपा और विहिप ने खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने होली और दिवाली एक साथ मनाई। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को घोषित से भाजपाइयों का जोश दोगुना हो गया है। जय श्रीराम और मोदी के नारे लगाते हुए आतिशबाजी कर रंग गुलाल उड़ाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
...तस्वीरों में देखें, योगी के सीएम बनने की खुशी में कैसे हुआ जश्न
2 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
इटावा में विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्याध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा प्रांतीय सह प्रमुख अवधेश भदौरिया व विहिप के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। खुशी का इजहार करने वालों में विवेक दीक्षित, रामजी गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
3 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
इटावा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता घरों से बाहर आ गए और जमकर आतिशबाजी चलाई। युवा भाजपाइयों की टोली सड़कों पर उतर आई और शास्त्री चौराहे पर पहुंचकर जमकर मिठाई बांटी। वंदेमातरम के नारे लगाए। मिठाई बांटने वालों में हिंदू वाहिनी आशुतोष आगिभनहोत्री, राजेंद्र प्रजापति, सिंटू तोमर, हैप्पी ठाकुर, अनुराग भदौरिया, मृदुल, शेखर चौहान, रविंद्र गौर, विकास भदौरिया आदि शामिल रहे।
4 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
बांदा में हिंदू युवा वाहिनी जिला संयोजक दिनेश दत्ता की अगुवाई में कार्यकर्ता संकट मोचन मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाने पर यहां पूजा-अर्चना कर प्रसाद बांटा। गूलरनाका स्थित संगठन कार्यालय से जुलूस निकाला। ढोल-ताशों की धुन पर नाचे थिरके। जुलूस मुख्य मार्ग होता हुआ महेश्वरी देवी मंदिर पहुंचा। यहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
5 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत और योगी को सीएम घोषित किए जाने से महोबा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गदगद हैं। शनिवार को भाजपाइयाें ने जिले के सभी मंडलाें में शनिवार को विजय दिवस पर जीत का जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता थिरकते रहे। महोबा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर लोगों को जीत की बधाई दी दी।
विज्ञापन
6 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
हमीरपुर/राठ में गोरखपुर से भाजपा सांसद/गोरखधाम मंदिर के महंत व हिंदू वाहिनी के संस्थापक योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर निकला। ढोल नगाड़ाें पर कार्यकर्ता जमकर झूमे। इसके साथ ही जय श्रीराम के नारों के साथ दिल्ली में मोदी, यूपी में योगी के नारे लगाए।
विज्ञापन
7 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
शनिवार शाम को जैसे ही सबको पता चला कि योगी को मुख्यमंत्री बना दिया गया है तो चित्रकूट धर्मनगरी के महंत राजकुमार दास पंजाबी भगवान आश्रम, रामप्यारे दास फलहारी आश्रम, सीताशरण जानकी महल, बलराम दास रामनन्द आश्रम, सनकादिक महाराज परिक्रमा मार्ग, आनंद दास कबीर आश्रम, सच्चिदानंद कबीर आश्रम, गोविन्द दास जानकीकुंड, मदनदास प्रमुख द्वार आदि ने मिठाई बांटकर खुशी जताई है।
8 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
कानपुर देहात के झींझक में योग आदित्यनाथ को सीएम बनाये जाने, भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने व देहात की चार विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशिायों की जीत पर शनिवार को कस्बा स्थित भाजपा नेता श्याम मोहन दुबे के आवास पर भाजपाइयों ने विजय दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
9 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
योगी को मुख्यमंत्री बनाने की खबर जैसे ही औरैया में आई तो भाजपाइयों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। शहर की सड़कों पर हिंदू युवा वाहिनी ने वाहन जुलूस निकाला । यह जुलूस ब्रह्मनगर, तिलक नगर, ओम नगर, गुमटी मोहल्ला, लेडीज मार्कट, बघाकटरा, सर्राफा बाजार, गोविंद नगर, महावीरगंज, नरायनपुर आदि मोहल्लों में घुमा। जुलूस में गौरव बाजपेयी, आरती नंदन तिवारी, विशाल परिहार, आशीष चौबे, रजत मिश्रा, कपिल मिश्रा, सत्यम त्रिपाठी, विशाल सोनी आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
10 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
फर्रुखाबाद के लालदरवाजा पर पहुंचे भाजपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, शिवांग रस्तोगी, गुंजन अग्निहोत्री, प्रबल त्रिपाठी, रूपेश गुप्ता, शिवम दुबे और हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में अखिल भारतीय युवा जनसेवा संगठन की ओर से मिष्ठान बांटा गया। पदाधिकारियों ने महंत बाबा बालकदास व अन्य साधुसंतों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
11 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने और सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को फतेहपुर में विजय दिवस मनाया। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर बांधा। सुबह भाजपाइयों ने तांबेश्वर मंदिर से जुलूस निकाला। कार्यकर्ता नाचते गाते पटेलनगर, पत्थरकटा चौराहा, देवीगंज, वर्मा चौराहा, ज्वालागंज में तांबेश्वरपुरम स्थित आवा, पक केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि देश की ही तरह अब प्रदेश का भी उसी रफ्तार से विकास होगा।
12 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
हरदोई में भाजपा सांसद ने शनिवार को नवीन फल मंडी स्थित अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन कराया। सांसद ने सभी से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया।
सांसद अंशुल वर्मा ने सभी को भाजपा की प्रचंड जीत और योगी को सीएम बनाये जाने की शुभकामनाएं दीं। सांसद अंजू बाला ने प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी एवं सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिस तरह जनता ने भाजपा पर विश्वास करके ऐतिहासिक परिणाम दिए हैं उसी तरह लोगों का विश्वास बरकरार रखने की कोशिश होनी चाहिए।
13 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
कन्नौज के छिबरामऊ में भाजपा विधायक दल द्वारा जैसे ही सांसद योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया। वैसे ही नगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाई बांटी गई। आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया गया। लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-गाते जय श्रीराम के जयघोष लगाए। शनिवार की देर शाम जैसे ही प्रदेश की बागडोर गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ के हाथों पहुंची। वैसे ही नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
14 of 15
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता
कानपुर के सरसैय्या घाट में लगे ऐतिहासिक गंगा मेले में भाजपाइयों को जैसे ही योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाये जाने की खबर लगी तो सभी खुश से झूमने लगे। राम और मोदी के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बाटना शुरू कर दीं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र मैथानी ने सभी को बधाइयां दीं।
इसी तरह जिला उरई में गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ को सीएम बनाने की घोषणा पर जगह-जगह भाजपाइयाें ने जश्न मनाए। इस मौके पर डांस कर मिठाई बांटी गई। ग्रामीण इलाकों में पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। उधर, भाजपा को प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने और जिले की तीनों सीटों पर मिली जीत पर विजय उत्सव भी मनाया गया। उन्नाव में भी जमकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने योगी को सीएम बनाये जाने की खुशी में मिठाईयां बाटीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी से ऊब चुकी थी। उसे भाजपा में ही अपना हित नजर आ रहा था। यही वजह रही कि प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत दिलाकर रिकार्ड कायम किया है।