गुरु नानक देव महाराज का कहना था न कोई हिंदू न मुसलमान, सभी एक परमात्मा की संतान है। उनका यह संदेश रविवार को शहरवासियों पर सही चरितार्थ हुआ। दोपहर एक बजे एक ओर गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर लाटूश रोड गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला तो दूसरी ओर लाटूश रोड से जुलूस ए मोहम्मदी।