फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: शहीद डीएसपी की एक और कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, खनन के लिए बिचौलिया कर रहा पैरवी

Thu, 29 Oct 2020 03:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में कॉल रिकॉर्डिंग के वायरल होने का दौर जारी है। बुधवार को एक और रिकॉर्डिंग वायरल हुई जिसमें खनन कराने वाले एक बिचौलिये और शहीद हुए डीएसपी की बातचीत है। बिचौलिया डीएसपी से दो दिन तक खनन होने की अवैध अनुमति मांगता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी उसकी हां में हां तो मिला देते हैं लेकिन उसको फटकारते भी हैं। रिकॉर्डिंग में एक सांसद का भी जिक्र है। बिचौलिया फोन कर डीएसपी देवेंद्र मिश्र से कहता है कि गुड्डू भैया ने दो दिन तक खनन कराने को कहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
दो दिन खनन कर लेने दीजिए। डीएसपी कहते हैं कि ये सब मेरे ऊपर थोड़े ही है, एसडीएम चिल्लाने लगते हैं। इस पर बिचौलिया कहता है कि एसडीएम से बातचीत हुई थी लेकिन वो क्वारंटीन हैं। इस पर डीएसपी कहते हैं कि कोई क्वारंटीन नहीं है।

 

4 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
फोन आता है कि सीओ साहब तुरंत जाइए और खनन रुकवाइए। जब बिचौलिया फिर कुछ कहता है तो डीएसपी कहते हैं कि जुआ और खनन से मेरा कोई मतलब नहीं है। वे विनय तिवारी के जुआ में शामिल होने का भी जिक्र करते हैं। बिचौलिया एक सांसद का भी जिक्र करता है मगर सांसद का नाम नहीं लेता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो जुलाई की देर रात विकास दुबे ने साथियों संग मिलकर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। वारदात में सीओ बिल्हौर समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। एसटीएफ ने उसे 10 जुलाई को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मामले में 35 अपराधियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।

(अमर उजाला इस रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें