सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र की फाइल फोटो व पूर्व एसओ विनय तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो जुलाई की देर रात विकास दुबे ने साथियों संग मिलकर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। वारदात में सीओ बिल्हौर समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। एसटीएफ ने उसे 10 जुलाई को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मामले में 35 अपराधियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विभागीय जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ 14ए की कार्रवाई की जाएगी जिसमें बर्खास्त करने तक का प्रावधान है। जैसे साक्ष्य होंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी