फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार कनेक्शन: असलहा तस्कर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 25 हथियारों की तलाश, नक्सलियों को भेजते थे

Fri, 11 Jun 2021 08:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अंतर राज्यीय तस्कर राजकिशोर राय के खिलाफ एटीएस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। करीब तीन महीने पहले झारखंड से उसको गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
एटीएस इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी के साथ आरोपी राजकिशोर राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों को असलहा सप्लाई करने वाले अंतर राज्यीय तस्कर राजकिशोर राय के खिलाफ एटीएस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। करीब तीन महीने पहले झारखंड से उसको गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ एटीएस की जांच पूरी हो गई है। हालांकि उसने यहां से 25 से अधिक असलहे नक्सलियों को सप्लाई किए थे।
विज्ञापन


अभी तक ये हथियार रिकवर नहीं हुए हैं। ये एटीएस के लिए चुनौती बना हुआ है। इस पहलू पर एटीएस की तफ्तीश जारी है। 2017 में मोतिहारी बिहार निवासी राजकिशोर राय ने फर्जी ट्रांजिट पर शहर के पांच गन हाउस मालिकों से 25 से अधिक असलहे खरीदे थे। एटीएस ने गन हाउस मालिकों को उसी दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 
विज्ञापन

मगर राजकिशोर राय फरार चल रहा था। इसी साल फरवरी में एटीएस की कानपुर यूनिट ने झारखंड से राजकिशोर राय को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपों से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए गए। जिससे साबित होता है कि राजकिशोर ने फर्जीवाड़ा कर असलहों की खेप खरीदी और देशविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल करने के लिए नक्सलिायों को सप्लाई की। एटीएस के एक अफसर ने बताया कि असलहों की बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई हैं। असलहों की बरामदगी से केस मजबूत होगा।  

गन हाउस मालिकों को पहचाना था
इस मामले में शहर के स्वामी आर्मरी के विजय खन्ना, स्वामी एके नियोगी एंड कंपनी के अमरजीत, पूर्वांचल गन हाउस के जैनुल आबदीन और जय जवान आर्म्स डीलर के राजीश शुक्ला फंसे थे। इन सभी का केस ट्रायल पर है। आरोप पत्र में एटीएस ने दर्ज किया है कि विवेचना के दौरान राजकिशोर राय ने इन सभी गन हाउस मालिकों को पहचाना था। सर्विलांस की मदद से सीडीआर की पड़ताल की। जिसमें वैज्ञानिक  साक्ष्य मिले हैं। 

नेपाल में कुछ हथियार बेचे जाने की आशंका
राजकिशोर राय नक्सलियों के अलावा नेपाल के शातिर अपराधियों और तस्करों के संपर्क में था। एटीएस की जांच में ये तथ्य सामने आया था। आशंका है कि राजकिशोर राय ने कुछ असलहे नेपाल में भी बेचे। इस बिंदु पर भी तफ्तीश जारी है। फिलहाल कुछ खास जानकारी एजेंसियों को नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें