फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी सफर: उन्नाव हादसे में 7 की मौत, घर लौट रहे थे अपनों से मिलने, उजड़े कई परिवारों के सपने, देखें तस्वीरें

Wed, 27 May 2026 04:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Road Accident News: उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास थाना के नीभाखेड़ा गांव के पास अनियंत्रित हुई बस का दाहिना हिस्सा अंडरपास के ऊपर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बाईं ओर पलट गई। रफ्तार तेज होने से पलटने के बाद करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के वक्त बस में चालक परिचालक सहितत 52 लोग सवार थे।

बस में बैठे और लेटे यात्री एक-दूसरे पर गिरे तो कुछ तेज झटका लगने से शीशे तोड़ते हुए बस से बाहर सड़क और पुलिया से 40 फीट नीचे गिरे। हादसे में गोरखपुर के एक दरोगा, बंदी सहित सात लोगों की मौत हो गई। यूपीडा की रेसक्यू टीमों और पुलिस ने आनन-फानन 31 घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दरोगा सहित छह को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 25 घायलों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया। वहां एक महिला यात्री की मौत हो गई। 24 का इलाज चल रहा है।

दिल्ली से 52 यात्रियों को लेकर स्लीपर बस एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर जा रही थी। सुबह करीब सात बजे औरास के निभाखेड़ा गांव के पास चालक दीपक को झपकी आने से 120 की रफ्तार जा रही बस का दाहिना अंडरपास के बने डिवाइडर पर चढ़ गया, इससे बस बाईं ओर पलटी और घिसटती जाने के बाद पुलिया से टकरा गई। घटना के समय कुछ यात्री सो रहे थे, तो कुछ कान में लीड लगाकर गाने सुन रहे थे। अचानक बस पलटने से सो रहे यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे। जो खिड़की के पास थे वह बस से बाहर, पुलिया से करीब 40 फीट नीचे जा गिरे। यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

2 of 7
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे से जा रहे दूसरे वाहन सवार लोगों की कंट्रोल रूम को दी गई सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस पहुंची। औरास एसओ संजीव कुशवाहा ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराए। कुछ ही देर में एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, सीओ सोनम सिंह, बांगरमऊ, आसीवन, बेहटामुजावर पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ 30 घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने छह यात्रियों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 24 यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टर ने वहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया, 23 का इलाज चल रहा है। सीएचसी में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा , पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों का हाल जाना। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। बस में गोरखपुर, बिहार प्रांत, बस्ती और गोंडा के ही यात्री थे। पुलिस ने मृतकों के थानाक्षेत्रों में संपर्क कर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो चीख-पुकार मच गई। देर शाम तक तीन मृतकों के परिजन उन्नाव पहुंच पाए थे। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि बस की तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। 23 घायलों का लखनऊ में इलाज चल रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 7
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में इनकी गई जान
हादसे में जान गंवाने वालों में मदपुर थाना पिपराइच गोरखपुर निवासी विदेशी (43) पुत्र मिश्री गुप्ता, बिहार प्रांत के सीवान महराजगंज के मछुआरी निवासी उपनिरीक्षक रवीचरन राम(59) , गोंडा जिले के थाना छपिया के श्रंगारघर मसनवा निवासी दिनेश चतुर्वेदी (45) पुत्र हरिहर प्रसाद, मकान नंबर 201/31 बी लक्ष्मी हॉस्पिटल थाना लक्ष्मन बिहार फेज टू जिला गुड़गांव निवासी सीएस तोमर उर्फ छत्रपाल (55) पुत्र गोरेलाल सिंह, गोरखपुर के मुड़ेरा बाजार थाना चौरा चौरी निवासी सुरेश कुमार जायसवाल (45), बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज के गांव सेरसहन गोविंदपारा निवासी विजय कुमार (27) पुत्र रामजीत शामिल हैं। लखनऊ में बस्ती जिले के थाना गौर के रामबिलास का पुरवा निवासी अर्चना उर्फ गुड़िया(25) पत्नी विसुन शामिल हैं।

 

4 of 7
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
यह हुए घायल, रेफर
बिहार गया के वजीरगंज निवासी वसीम (33) पुत्र शमसुद्दीन, देवरिया के गोलू (22) पुत्र धर्मेंद्र, बरम दोषी जहानाबाद बिहार के रोहन (29) पुत्र सुरेन गोरखपुर जिले के बिस्तौली निवासी विनय (30) पुत्र मुनिरका, महराजगंज के टिकरा सुहाग कुली निवासी धीरज (35), गोरखपुर के कुसुमल बनी पास निवासी अरुण कुमार (28), गोरखपुर के खदानी व्यापार निवासी सुरेंद्र कुमार (33), गोरखपुर के अमरदीप (30) पुत्र प्रयाग गुप्ता, बिहार के शिकरापुर पिपरापड़ी निवासी फरमान अंसारी (30) पुत्र मिखिल अंसारी, पीपरपड़ी निवासी शाहिद अख्तर (28), पुत्र लाल मोहम्मद, बस्ती जिले के थाना लौकपावा निवासी सोम अली (28) पुत्र इंसान अली, दिल्ली के श्याम बिहार निवासी धनंजय (34) पुत्र बच्चन प्रसाद, बमनार बस्ती काकरिया निवासी विष्णु (25) पुत्र गंगाराम, गोरखपुर जिले के खड़खड़िया निवासी अरविंद मिश्रा (32) पुत्र शशिधर, गोरखपुर के राहुल (19) पुत्र त्रिलोकी, कुशीनगर गणेश (19) पुत्र अशोक दीक्षित, बस्ती जिले के कप्तानगंज निवासी आर्यन (12) पुत्र रामकुमार, गोरखपुर के लराइब आलम (30) पुत्र मंजूर आलम, हबीबा (22), गोरखपुर के मुस्का पिपरी निवासी परमजीत (28) पुत्र जितेंद्र यादव, श्वेता यादव (25) पत्नी परमजीत। शामिल हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
सिर, चेहरे और सीने और हाथों में आईं गंभीर चोटें
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में चीख-पुकार की आवाजें आती रहीं। स्थिति यह थी कि किसी का बायां पैर धड़ से अलग हो गया तो किसी के सिर, चेहरे, छाती और हाथों में गंभीर चोटें आईं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पुलिया से टकराने के बाद पलटने की हुई घटना में मृतक विजय कुमार का बायां पैर धड़ से अलग था। घायलों में अरुण कुमार के दाएं, पैर में चोट और हाथ में चोट थी। सोमअली के दोनों पैरों में चोट, हबीबा ढाई महीने की गर्भवती, बाएं हाथ और छाती के बाएं हिस्से में चोट।

 
विज्ञापन

6 of 7
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
गोलू के सिर और चेहरे के साथ बाएं हाथ व छाती में चोट, राहुल के दोनों हाथों में चोट लगी है। जानकी के सिर में चोट है। फरमान अंसारी के दोनों पैरों में और पीठ दर्द है। अरविंद मिश्र के दोनों हाथों में चोट है। गणेश दीक्षित के दाएं पैर में चोट, दोनों हाथों और सिर में चोट। लराइब आलम के सिर में चोट मिली है। इसी तरह अन्य घायलों के भी सिर, बाएं पैर में चोटें हैं। घायल श्वेता के कॉलर बोन (क्लेविकल) फ्रैक्चर मिला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Unnao Road Accident - फोटो : अमर उजाला
ओवरस्पीड का आदी है चालक, चार चालान लंबित
एक्सप्रेसवे पर पुलिया से टकराई बस सरोज ट्रैवल्स की थी। गाड़ी का पंजीकरण 27 फरवरी 2026 का है। गाड़ी के कुल पांच चालान हैं। इसमें चार 500-500 रुपये के ओवरस्पीड के हैं और 50 हजार रुपये का हिमाचल प्रदेश में अदर स्टेट की परमिट न होने पर चालान हुआ है। गाड़ी का बीमा मार्च 2027 तक का है। 22 फरवरी 2028 तक की गाड़ी की फिटनेस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें