कानपुर में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टी 20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को मिली शिकस्त के बाद इंग्लिश कप्तान इयॉन मोर्गन ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
तो ये है मैच जीतने के टर्निंग प्वाइंट का खुलासा
2 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली के साथ हाथ मिलाते हुए इंग्लैंड टीम के कप्तान इयॉन मोर्गन
बता दें इंग्लैंड टीम गुरुवार को ग्रीनपार्क में खेले गए इस मैच में भारत को 7 विकेट से हराने में सफल रही। इसी के साथ इयॉन ने मैच जीतने का टर्निंग प्वाइंट का खुलासा किया।
विज्ञापन
विराट के विकेट पर था इंग्लैंड टीम का विशेष फोकस
3 of 4
शॉट लगाते हुए क्रिकेटर विराट कोहली
इयॉन ने कहा कि 8वें ओवर में विराट कोहली का विकेट हासिल करना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। मोर्गन ने कहा कि विराट को आउट करना अहम रहा। टीम का फोकस इस बड़े विकेट पर था और गेंदबाजों ने यह विकेट हासिल करने में शानदार भूमिका निभाई। भारतीय बल्लेबाजों को रनों के लिए जूझना पड़ा जो हमारे लिये अच्छा साबित हुआ।
मोर्गन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह काफी हद तक संपूर्ण प्रदर्शन था। पहले हमने टास जीता और क्षेत्ररक्षण किया। गेंदबाजों पर थोड़ा दबाव था लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। टाइमल मिल्स और क्रिस जोर्डन ने दिखाया कि उन्हें टीम में क्यों लिया गया है। उन्होंने बेजोड़ प्रदर्शन किया। मोईन अली ने बीच के ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की।