फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने माने अभिनेता-गायक निरहुआ ने जब अखिलेश के साथ साझा की तस्वीर, कुछ ऐसा रहा प्रशंसकों का रिएक्शन

Sat, 10 Nov 2018 08:04 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ - फोटो : Instagram
जाने माने भोजपुरी गायक, एंकर, अभिनेता, निर्माता दिनेश लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने चाहने वालों के साथ बड़ी खुशी साझा की है। इस तस्वीर में वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पुरस्कार लेते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में निरहुआ ने लिखा..'अखिलेश भैया के हाथों मिला पूर्वांचल गौरव'। इसके बाद उनके चाहने वालों ने जमकर तारीफ की।



 
विज्ञापन

2 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ
निरहुआ ने इस तस्वीर को जैसे ही शेयर किया उनके प्रशंसकों में बधाई देने की होड़ लग गई। तस्वीर के कैप्शन में वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पुरस्कार प्राप्त करने पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ
आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव को 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड मिला है। आगे की स्लाइड में जानिए दिनेश लाल यादव के फिल्मी करियर के बारे में....



 

4 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ
दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म चलत मुसाफिर लियो रे में एक सहायक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया। इस फिल्म में उन्होने ने दो गाने भी गाए। यह फिल्म हिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भोजपुरी गायक निरहुआ
साल 2008 में वह फिल्म रिक्शावाला में लीड एक्टर के रूप में दिखाई दिए। इसके बाद दिनेश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज दिनेश लाल यादव की पहचान उनके निक नेम निरहुआ से बनी हुई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें