फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मेरी और बेटी की जिंदगी बचाइए, 20 अप्रैल को आगरा में उसकी शादी है

Thu, 19 Apr 2018 07:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
साहब! मेरी और बेटी की जिंदगी बचाइए, मेरा पति दूसरी शादी करने जा रहा है। 20 अप्रैल को आगरा में उसकी शादी है। यह शिकायत लेकर रोती हुई एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची तो उसकी दर्दभरी दास्तां सुनकर हर किसी की आंख भर आई। मामला यूपी के इटावा जिले का है।


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
बलरई थाने के वीवामऊ गांव में रहने वाली विनाता देवी अपनी बेटी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिली। उसने बताया कि लायक सिंह के बड़े बेटे रविंद्र से उसकी शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी है। बीमारी के चलते रविंद्र की मौत हो गई। रविंद्र के छोटे भाई सतीश ने विनीता से शादी करने की बात कही।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
ससुर की सहमति से विनीता और सतीश की मंदिर में शादी कराई गई। दोनों ही परिवार के लोग शामिल हुए। तीन साल पहले सतीश और विनीता के एक बच्चा हुआ, जिसकी जन्म लेने के चंद घंटे बाद ही मौत हो गई। उसके बाद से सतीश ने विनीता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

 

4 of 5
डेमाे पिक
उसने चतुराई से ससुर लायक सिंह से 22 बीघा जमीन अपने नाम करा ली। जबकि इसमें आधी जमीन ससुर को विनीता के नाम करनी थी, लेकिन दोनों की शादी होने से ससुर ने यह कदम उठाया। जमीन नाम होने के बाद से सतीश ने घर में रहना छोड़ दिया और दूसरी जगह रहने लगा। अब वह आगरा के जैतपुरा गांव में एक परिवार की लड़की से शादी कर रहा है। 20 अप्रैल को दोनों की शादी है। भनक लगते ही विनीता बेटी के साथ सतीश से मिली और विरोध जताया तो उसने मारपीट कर भगा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
इसकी जानकारी पीड़िता ने संबंधित थाने में दी। जहां पर थानेदार ने सतीश को बुलवाया, लेकिन बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया। एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें