फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहमई कांड: फैसले की तारीख 18 जनवरी तक बढ़ी, फूलन ने 20 लोगों को लाइन में खड़ा कर मारी थी गोली

Tue, 07 Jan 2020 09:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 6
फूलन देवी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के बेहमई में 38 साल पहले डकैत फूलन देवी गिरोह ने 20 लोगों को लाइन में खड़ा कर मौत के घाट उतार दिया था। देशभर में चर्चा में आए इस जघन्य हत्याकांड पर फिल्म भी बन चुकी हैं। इस मामले की सुनवाई 19 दिसंबर को पूरी हो गई थी। अदालत ने छह जनवरी फैसले की तिथि तय की थी। सोमवार को फैसला आने की उम्मीद पर बेहमई के लोगों को न्याय मिलने की आश जागी थी लेकिन अब फैसले की तिथि को 18 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। डकैतों के वकील गिरीश नारायन दुबे ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि अभी हमारी ओर से लिखित बहस अदालत में दाखिल नहीं हुई है, उसके दाखिले के बाद ही फैसला आना चाहिए। कोर्ट ने उन्हें 16 जनवरी तक लिखित बहस दाखिल करने के लिए कहा है। फैसले की तारीख 18 जनवरी तय की है।

 
विज्ञापन

2 of 6
फूलन देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हालांकि मुख्य आरोपी पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी समेत 15 आरोपियों की मौत हो चुकी है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि 14 फरवरी 1981 को दस्यु सुंदरी फूलन देवी के गिरोह ने बेहमई गांव में धावा बोलकर जगन्नाथ सिंह, तुलसीराम, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, लाल सिंह, रामाधार सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिवराम सिंह, रामचंद्र सिंह, शिव बालक सिंह, नरेश सिंह, दशरथ सिंह, बनवारी सिंह, हिम्मत सिंह, हरिओम सिंह, हुकुम सिंह समेत 20 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
फूलन देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जंटर सिंह समेत छह लोग गोली लगने से घायल हुए थे। राजाराम सिंह ने दस्यु सुंदरी फूलन देवी समेत 35-36 डकैतों के खिलाफ सिकंदरा थाने  में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला देश भर की सुर्खियों में रहा था। वर्ष 2012 में डकैत फूलन समेत भीखा, पोसा, विश्वनाथ, श्यामबाबू व राम सिंह पर आरोप तय किए गए थे। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित की अदालत में चल रही है।

 

4 of 6
फूलन देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड की सुनवाई में 38 साल बीत गए। अभियोजन पक्ष ने वर्ष 2014 में गवाही पूरी कर ली थी। इसके बाद से अभियुक्तों की ओर से बचाव पक्ष ने बहस शुरू की। वहीं, कई बार न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों का ट्रांसफर होने के कारण मामला टलता रहा। डीजीसी ने बताया कि अदालत की तरफ से निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को इस चर्चित कांड में फैसला आने की उम्मीद है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
फूलन देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
तीन आरोपी जमानत पर, एक जेल में 
डीसीसी राजू पोरवाल ने बताया कि बेहमई कांड में आरोपी बनाए गए भीखा, श्यामबाबू व विश्वनाथ उर्फ पुतानी जमानत पर हैं। आरोपी पोसा अभी भी जेल में बंद है। घटना में नामजद तीन डकैत विश्वनाथ उर्फ अशोक, रामकेश और मान सिंह फरार चल रहे हैं। पुलिस अभी तक उन्हें तलाश नहीं पाई है।    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फूलन देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इन आरोपियों की हो चुकी मौत
पुलिस रिकार्ड के अनुसार बेहमई कांड की प्रमुख आरोपी दस्यु सुंदरी फूलन देवी की नई दिल्ली में हत्या हो चुकी है। जालौन के कोटा कुठौंद के रामऔतार, गुलौली कालपी के मुस्तकीम, बिरही कालपी के लल्लू बघेल व बलवान, कालपी के लल्लू यादव, कोंच के रामशंकर, डकोर कालपी के जग्गन उर्फ जागेश्वर, महदेवा कालपी के बलराम, टिकरी के मोती, चुर्खी के वृंदावन, कदौली के राम प्रकाश, गौहानी सिकंदरा के रामपाल, मेतीपुर कुठौद के प्रेम, धरिया मंगलपुर के नंदा उर्फ माया मल्लाह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें