बारिश के सुहावने मौसम में मौज-मस्ती करना किसे पसंद नहीं है। कोई छत पर जाकर भीगता है तो कोई रोड पर बाइकिंग या साइकलिंग कर आसमानी बूंदों के मजे लेता है। बारिश का मौसम दिल सुकून जरूर देता है मगर इस मौसम में 'आकाशीय बिजली' आप पर आफत बन कर भी गिर सकती है। कानपुर के आवास विकास हंसपुरम्, नौबस्ता में बारिश के दौरान छत पर नहा रही 11वीं की छात्रा प्रिया शर्मा उर्फ रितु (17) की बिजली गिरने से मौत हो गई। इस घटना से छत पर दो इंच का गहरा गड्ढा भी हो गया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- तीन बहनों में सबसे छोटी थी प्रिया....
विज्ञापन
2 of 4
प्रिया की फाइल फोटो
गंगापुर कॉलोनी निवासी प्रिया के बहनोई सुशील कुमार ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। ससुर के निधन के बाद सास सुमन ने 4सी आवास विकास हंसपुरम् स्थित संजय सचान के लॉफिंग बुद्धा स्कूल में नौकरी कर ली और प्रिया के साथ यहीं रहती थीं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- प्रिया छत पर नहाने गई तभी अचानक....
विज्ञापन
3 of 4
रोते बिलखते प्रिया के परिजन
सुशील ने बताया कि बुधवार को बारिश होने पर नहाने केलिए प्रिया स्कूल की छत पर पहुंच गई, तभी गिरी बिजली की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद सास प्रिया की तलाश करते हुए छत पर पहुंची तो उन्हें जानकारी हुई।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- स्कूल का स्टाफ प्रिया को जब अस्पताल लेकर पहुंचा...
उनके शोर मचाने पर स्कूल का अन्य स्टाफ प्रिया को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से सुमन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।