फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Robbery: रील्स के ज्ञान से तैयार किया प्लान, तमंचा कमर में लगाया…चाकू हाथ में लेकर घुसा, लोगों ने कहा ये

Sun, 19 Jan 2025 06:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मामले में पुलिस का कहना है कि जिस प्रकार से बैंक में दाखिल होते ही हमलावर ने गार्ड पर जानलेवा हमला किया। इससे साफ है कि वह प्लान करके आया था। फिलहाल उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है और न ही गांव अथवा क्षेत्र में उसका किसी से कोई विवाद हुआ है।
विज्ञापन
1 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
कानपुर में घाटमपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश करने वाले बीएससी के छात्र लवीश मिश्रा का फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि आरोपी ने सोशल मीडिया से मिले ज्ञान के जरिये बैंक लूट का प्लान तैयार किया।

लूट, हथियार बनाने, चलाने और वार करने के लिए शरीर के हिस्सों की जानकारी जुटाई। घटनास्थलों के आसपास मोबाइल की गतिविधि से पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर लेती है, इसलिए लूट की वारदात के लिए जाते समय मोबाइल घर में ही रख दिया। गांव के लोगों का कहना था कि लवीश सिरफिरा है।
विज्ञापन

2 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
गार्ड पर जानलेवा हमला किया
वह ज्यादा समय मोबाइल में रील्स देखकर बिताता था। साथ ही वह किसी से ज्यादा घुलमिल कर नहीं रहता था। ऐसे में पुलिस अब उसके मोबाइल की सोशल अकांउट के साथ ही गूगल, यूट्यूब, फेसबुक समेत अन्य अकाउंट को चेक कर रही है। डीसीपी साउथ का कहना है कि जिस प्रकार से बैंक में दाखिल होते ही हमलावर ने गार्ड पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन

3 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
रील्स के जरिए मिली होगी जानकारी
इससे साफ है कि वह प्लान करके आया था। फिलहाल उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है और न ही गांव अथवा क्षेत्र में उसका किसी से कोई विवाद हुआ है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उसको ये आईडिया सोशल मीडिया पर चल रहे रील्स के जरिए मिली होगी। लिहाजा पुलिस अब उसके होश आने का इंतजार कर रही है।

4 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था आरोपी
जानकारी के अनुसार लवीश के परिवार में कुल चार सदस्य है, लेकिन किसी भी सदस्य का कोई खाता बैंक में नहीं है। आरोपी युवक के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई अभय है जो दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता है। पिता खेती के साथ कपड़े की फेरी लगाते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
साथी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ
पिता ने बताया कि लवीश पतारा स्थित हरदेवी महाविद्यालय से बीएससी फाइल ईयर का छात्र है। शनिवार सुबह करीब 9-10 बजे के बीच घर से साइकिल लेकर नागेलिनपुर मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। वह बैंक कैसे पहुंचा, इस बात से परिजनों ने अनभिज्ञता जताई। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए उसके एक साथी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

6 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
साइकिल से बैंक लूटने पहुंचा था छात्र
हमलावर अकेले ही साइकिल से बैंक लुटने पहुंचा था। वारदात से पहले उसने बैंक के बगल में ही अपनी साइकिल खड़ी की थी। इसके बाद पिठ्ठू बैग से तमंचा निकालकर कमर में लगाया और चाकू हाथ में लेकर बैंक में दाखिल हुआ था। भीतर घुसते ही उसने गार्ड पर हमला कर दिया था। गार्ड की नजर उसके तमंचे पर पड़ जाने से वह अपने मंसूबों पर सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

7 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
वीडियो में कैद हुई पूरी घटना
लूट की कोशिश की पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में दिख रहा था कि लुटेरे के हमले से घायल होने के बाद भी सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक नहीं छोड़ी। कैशियर ने गार्ड से बंदूक ली और फिर बट से लुटेरे पर कई वार किए। इसके बाद बैंक के अन्य कर्मी भी लुटेरे पर टूट पड़े और उसे जमकर पीटा, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।

8 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
महिला कर्मचारी ने बजाया बैंक का हूटर
लुटरे के हमले से घायल शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों को देख महिला कर्मचारी सपना कुमारी ने बैंक में लगे अलार्ट का बटन दबा दिया। बैंक के भीतर अलार्म की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बैंक के भीतर एकत्रित हो गए। बैंक कर्मचारियों ने लोगों की मदद से हमलावर से चाकू व तमंचा छीनकर उसे रस्सी से बांध दिया।

9 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला होता देख हम लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन हौसला नहीं छोड़ा। हमें लगा हम लोग जरा भी कमजोर पड़े तो ये बैंक लूटकर भाग जाएगा। ऐसे में घायल अवस्था में उससे भिड़े रहे।  -प्राणनाथ शुक्ला, कैशियर
विज्ञापन

10 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
जब जब वह चाकू से वार करता। हम लोग बचकर उसे पकड़ने की कोशिश करते। अगर बदमाशों की संख्या ज्यादा होती तो हम भी उन्हें रोक नहीं पाते, लेकिन एक बदमाश होने के कारण हम सब ने मिलकर उसे पकड़ लिया।  -वीरेंद्र प्रताप सिंह, बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें