फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: भारत के इस युवा तेज गेंदबाज ने कोहली को दो बार किया आउट, गेंद की तेजी-आक्रामक दिशा देख विराट हैरान

Thu, 26 Sep 2024 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क में भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम पहले मैच में हार के बाद अब दूसरे मैच को जीतकर सीरीज ड्रॉ कराना चाहेगी। इसके लिए बुधवार को स्टेडियम में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अभ्यास कर मैदान का माहौल परखा। इस दौरान स्पिनरों पर विशेष फोकस रहा। खिलाड़ियों के होटल से स्टेडियम आने के दौरान क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़े नजर आए।
विज्ञापन

2 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
रोहित, विराट व यशस्वी ने जमकर बहाया पसीना, पहले टेस्ट में नहीं चला था बल्ला
दूसरे टेस्ट मैच में जीत को लेकर भारतीय टीम के इरादे बुधवार को साफ नजर आए। पहले मैच में रनों के लिए जूझने वाले रोहित, विराट व यशस्वी भारतीय टीम से आधे घंटे पहले ही स्टेडियम पहुंच गए और नेट्स पर कड़ा अभ्यास किया। वहीं, भारतीय टीम दोपहर एक बजे स्टेडियम पहुंची। 

 
विज्ञापन

3 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले पूरी टीम ने रनिंग और वार्मअप कर खुद को अभ्यास के लिए तैयार किया। इसके बाद विराट, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल, जड़ेजा, पंत समेत अन्य खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेला। बाद में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। 

 

4 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
गेंदबाजी में आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह व मो. सिराज ने पसीना बहाया। इसके बाद बल्लेबाजी कर शुभमन गिल, रिषभ पंत व लोकेश राहुल ने भी ग्रीनपार्क के व्यवहार को परखा। कुलदीप यादव, आकाश दीप ने भी गेंदबाजी में दो-दो हाथ आजमाए। 

 
विज्ञापन

5 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की नजरें पूरे समय खिलाड़ियों पर लगी रहीं। अभ्यास के बाद रोहित व गौतम गंभीर ने विकेट को देखा। फिर बीसीसीआई के चीफ पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक व शिवकुमार से देर तक बातचीत करते नजर आए। लगभग ढ़ाई घंटे के अभ्यास के बाद टीम ड्रेसिंग रूम में चली गई। जबकि रोहित टीम के फिजियो के साथ मैदान में दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

6 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
नेट पर तेज गेंदबाज जमशेद ने विराट को दो बार किया आउट
ग्रीनपार्क में बुधवार को भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान लखनऊ के तेज गेंदबाज जमशेद आलम पूरी तरह से छाए रहे। भारतीय टीम के बल्लेबाजी सहायक कोच अभिषेक नायर ने उन्हें विशेष तौर पर बुलाया था। 
विज्ञापन

7 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
अभ्यास में भारतीय बल्लेबाजों को तेज गेंदबाज जमशेद ने कई बार बीट किया। जमशेद ने अभ्यास विकेट पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दो बार आउट भी किया। उनकी गेंद की तेजी और दिशा काफी आक्रामक रही। अंत में विराट ने जमशेद को शाबाशी भी दी।

 

8 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
नेट्स पर अभ्यास कर परखा मैदान का माहौल
वहीं, बुधवार सुबह 9:30 बजे ग्रीनपार्क पहुंचे बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने बिना वार्मअप किए सीधे नेट्स की ओर रुख किया। अभ्यास सत्र में विशेष रूप से स्पिनरों को खेलने को लेकर बल्लेबाजों का अधिक जोर रहा। पहले टेस्ट मैच में तीन स्पिनरों के साथ उतरी मेहमान टीम दूसरे मैच में भी इसी क्रम को बरकरार रखने की ओर संकेत देती हुई दिखी। 
 

9 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
नेट्स पर सबसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास और मेहंदी हसन मिराज ने मैदान की परिस्थितियों को अभ्यास के जरिये समझा। उधर, नईम हसन और नाहिद राणा ने गेंदबाजी कर पिच के अनुसार खुद तैयार करने का प्रयास किया। 

 

10 of 11
India bangladesh test series - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम के स्पिनरों को अभ्यास के लिए लगाया गया। टीम के गेंदबाजी कोच आंद्रे एडम की देखरेख में तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, हसन मसूद ने जमकर पसीना बहाया। 

 
विज्ञापन

11 of 11
ग्रीनपार्क - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बल्लेबाजी में अधिकतर जोर बाएं हाथ के खिलाड़ियों पर रहा, इसमें मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, नजमुल हसन शांतो ने डिफेंस के साथ शॉट लगाए। बांग्लादेश की ओर से अधिक अभ्यास मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन व मुशफिकुर रहीम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें