फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Encounter: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Sun, 26 Jul 2026 03:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा

सार

Banda News: नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
बांदा जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 02 शातिर आरोपियों को रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि घेराबंदी के दौरान 02 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद किया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
पुलिसकर्मी भी हुए घायल - फोटो : amar ujala

ननिहाल जा रही नाबालिग का ई-रिक्शा चालक और साथी ने किया था अपहरण

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई की शाम थाना मरका क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की पारिवारिक नाराजगी के कारण अपने ननिहाल जाने के लिए निकली थी। देर रात बांदा पहुंचने पर वह नरैनी जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुई। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक नरेश ने अपने साथी एजाज को मौके पर बुला लिया और दोनों ने मिलकर बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल कराया और थाना मरका में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन

3 of 4
पुलिसकर्मी भी हुए घायल - फोटो : amar ujala

गंछा रोड पर घेराबंदी, फायरिंग में आरोपी एजाज के पैर में लगी गोली

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस, कोतवाली नगर और मरका पुलिस की संयुक्त टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की। रविवार को गंछा रोड पर आरोपियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी एजाज के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी नरेश को दबोच लिया।

विज्ञापन

4 of 4
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

http://



दो सिपाही भी हुए घायल, आरोपियों पर पॉक्सो और मुठभेड़ का केस

इस कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस और कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह घायल हो गए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी एजाज का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दर्ज अपहरण, पॉक्सो एक्ट और पुलिस पर जानलेवा हमले के तहत आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें