फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन की जिद से जिंदगियां जमींदोज, लालच में भूल गया रिश्तों की मर्यादा; बड़े बेटे ने भाई और मां को मार डाला

Mon, 11 May 2026 02:46 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा के बबेरू में बड़े भाई ने 12 बीघा जमीन के लिए मां और छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बाप को पीटकर गंभीर घायल कर दिया। लाइसेंसी दोनाली बंदूक से वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाग गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
1 of 11
banda murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बांदा में जमीन की बेइंतहा जिद ने रिश्तों का खून कर दिया। 12 बीघे के लिए शुरू हुई लड़ाई ने मां, भाई का भी लिहाज नहीं रखा। बबेरू कस्बे में रविवार सुबह ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। बड़े बेटे के बंदूक से जब गोली चली तो कई जिंदगियां जमींदोज हो गईं। कई सपने तहस-नहस हो गए।

परिवार में जमीन के लिए लंबे - समय से अंदरूनी तनाव चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन माह पहले पिता जगदीश ने परिवार की एक जमीन करीब 80 लाख रुपये में बेची थी। इस रकम को चारों बेटों में बराबर बांटते हुए प्रत्येक को 20-20 लाख रुपये दिए गए थे।

इसके बावजूद बड़े बेटे राजकिशोर की नजर बड़े बाबा की 12 बीघा जमीन पर बनी रही। बताया जा रहा है कि वह उस जमीन पर अकेले कब्जा चाहता था। इसी बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था, जिसने खूनी रूप ले लिया। 
विज्ञापन

2 of 11
बांदा में डबल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों का कहना है कि राजकिशोर कुछ समय से एक संगठन से जुड़ गया था। जिससे इलाके में दबदबा बढ़ गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मनबढ़ई के कारण ही उसकी इतने बड़े वारदात को अंजाम देने की हिम्मत हो सकी।

 
विज्ञापन

3 of 11
बांदा में डबल मर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, सूचना मिलते ही एसपी पलाश बंसल, क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। परिवार के लोगों के आंसू नहीं थम रहे हैं। आक्रोशित परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी तक शवों को न उठाने की बात कही। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
 

4 of 11
बांदा में डबल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी ने पिता व भाइयों पर दर्ज कराई थी प्राथमिकी
भूमि विवाद शुरू होने के बाद से ही दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो चुका था। 10 फरवरी 2025 को हत्यारोपी राजकिशोर ने बबेरू थाना में अपने पिता जगदीश, भाई आशीष व देवीदीन के खिलाफ हमलाकर घायल करने की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

 
विज्ञापन

5 of 11
मां और बेटे के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन के लालच में भूल गया रिश्तों की मर्यादा, फर्जी अभिलेख बनाने का आरोप
मां और बेटे की हत्या जमीन का सामान्य विवाद नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहा गोदनामा, वरासत और हिस्सेदारी, फर्जी अभिलेख बनवाने की बात सामने आई है। परिवार के बड़े सदस्य सत्यनारायण ने अपने भतीजे जगदीश के पुत्र गोविंद को गोद लिया था। गोद लेने के बाद उन्होंने अपने हिस्से की करीब 12 बीघा जमीन गोविंद के नाम वरासत कर दी थी।
 
विज्ञापन

6 of 11
बांदा में डबल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में गोविंद की मौत हो गई, जिसके बाद यह जमीन उसके पिता जगदीश के नाम दर्ज हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक, इसी जमीन से विवाद की शुरुआत हुई। आरोप है कि करीब तीन वर्ष पहले जगदीश के बड़े बेटे राजकिशोर ने अपने नाम के साथ उर्फ गोविंद जोड़कर खुद को जमीन का वास्तविक वारिस साबित करने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके लिए उसने कथित रूप से दस्तावेजों में भी बदलाव कराए और 12 बीघा जमीन पर दावा ठोक दिया। शांति ने 21 सितंबर 2024 को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि उनका बेटा गोविंद मर चुका है।
विज्ञापन

7 of 11
हत्यारोपी राजकिशोर उर्फ गोविंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्जी अभिलेख तैयार कर राजकिशोर खुद को गोविंद बताकर जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है। शिकायत के बाद मामला राजस्व और न्यायालय तक पहुंचा, लेकिन अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका था। बताया जा रहा है कि पिता अपनी कुल 30 बीघा जमीन को चारों बेटों में बराबर बांटना चाहता था लेकिन राजकिशोर सहमत नहीं था। वह बड़े बाबा की 12 बीघा जमीन पर पूरा अधिकार चाहता था। पिता की जमीन में भी अपना अलग हिस्सा मांग रहा था।

8 of 11
शांति देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा : 12 बीघा जमीन के लिए मां व छोटे भाई की गोली मारकर हत्या
बांदा के बबेरू में बड़े भाई ने 12 बीघा जमीन के लिए रविवार को मां और छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। लाइसेंसी दोनाली बंदूक से वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाग गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के तिंदवारी रोड निवासी जगदीश (65) के पांच बेटे हैं। जगदीश ने तीन माह पहले तहसील के पीछे की 35 बीघा पुश्तैनी जमीन में से पांच बीघा जमीन बेच दी थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे जमीन का खरीदार नाप कराने पहुंचा था। 

9 of 11
देवीदीन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीश, बड़ा बेटा राजकिशोर उर्फ गोविंद (37) उसकी पत्नी प्रभा देवी (33), छोटा बेटा देवीदीन (35) और मां शांति देवी (60) भी वहां मौजूद थे। राजकिशोर पुश्तैनी जमीन में से 12 बीघा जमीन मांग रहा था। इसी बात पर शांति देवी और बड़ी बहू प्रभा में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस बीच देवीदीन, उनके पिता जगदीश और बड़े भाई राजकिशोर में मारपीट शुरू हो गई। तभी राजकिशोर ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल ली और पिता जगदीश पर फायर झोंक दिया।

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पति को बचाने के लिए शांति देवी बीच में आ गई। जिससे गोली उनके सीने में जा लगी और वह मौके पर गिर पड़ीं। यह देख देवीदीन भाई राजकिशोर को पकड़ने के लिए दौड़ा तो आरोपी ने दूसरा फायर उनके सीने में झोंक दिया। गोली लगते ही देवीदीन भी गिर पड़ा। मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट के दौरान पिता जगदीश के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनका दायां हाथ भी टूट गया। घटना के दौरान हत्यारोपी राजकिशोर की पत्नी प्रभा देवी भी घायल हो गईं। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभा ने भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की चार टीमें कर रहीं हत्यारोपी की तलाश
हत्यारोपी की तलाश के लिए एसपी पलाश बंसल ने चार टीमें गठित की हैं। एसपी ने बताया कि पिता जगदीश के पुश्तैनी जमीन बेचने पर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बड़ा बेटा राजकिशोर विरोध करने के साथ अपना हिस्सा मांग रहा था। परिवार में पहले भी इस बात पर विवाद हुआ था। रविवार को मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें