शहीद विकास कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विकास कुमार (30) सीआरपीएफ की कोबरा कंपनी में तैनात थे। वह छत्तीसगढ में नक्सल प्रभावित इलाके में सोमवार रात सर्च ऑपरेशन कर रहे थे तभी जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया।
मौके पर ही दो जवान शहीद हो गए जबकि तीसरे जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जवान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। विकास का जन्म 30 अक्टूबर 1989 में बांदा के लामा गांव में हुआ था। पिता रतींद्र शरण की मृत्यु तेज बुखार आने से वर्ष 2006 में हो गई थी। उस समय विकास इण्टर की पढ़ाई कर रहे थे।