फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली से पहले उठी अर्थी: रात में दुल्हन ने मांगा दुपट्टा, मेहंदी वाले हाथों से बनाया फंदा फिर...

Thu, 07 Mar 2024 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 6
युवती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में शादी से एक दिन पहले युवती ने घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। साथ लेटी छोटी बहन सुबह सोकर उठी तो परिजनों को जानकारी हो सकी। शादी के घर में मातम छा गया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी कारीबाई उर्फ सुमन (19) ने गुरुवार की रात दो बजे के करीब बहन के दुपट्टे से कमरे में लगे पंखे से लटककर जान दे दी।


सुमन के साथ उसकी छोटी बहन रीता लेटी थी। सुमन के मामा देवराज ने बताया कि सुमन की शादी गांव के ही दशरथ के पुत्र होरीलाल उर्फ पुष्पेंद्र के साथ तय की गई थी। पुष्पेंद्र बालू निकालने वाली मशीन को चलाता है। दोनों पक्षों की रजामंदी के साथ सबकुछ तय हुआ था। बरात सात मार्च गुरुवार को आनी थी। सभी उसकी तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन

2 of 6
युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रात में सुमन के हाथों पैरों में मेहंदी लगाई जा रही थी। छोटी बहन रीता देर रात तक उसके साथ जगती रही। रात 12 के बाद सुमन ने रीता से दुपट्टा मांगा। नींद में रीता ने पूछा कि कहे के लिए तो उसने बताया कि मेहंदी धोकर हाथ पोछना है। यह सुनने पर रीता ने उसे अपना दुपट्टा दे दिया था और सो गई थी। इस बीच रात में ही सुमन ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सुमन दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 6
युवती की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। आश्ंका जताई जा रही है कि शादी होने से नाखुश थी। इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

4 of 6
युवती की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
चर्चाओं के बीच डोली की जगह उठी सुमन की अर्थी
जिस घर से सुमन को दुल्हन के रूप में विदा होना था उस घर से उसकी अर्थी उठी। शादी के ठीक एक दिन पहले सुमन के इस आत्मघाती कदम के पीछे तरह तरह की चर्चाएं रहीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी यह सामने आया है कि सुमन अपनी शादी से नाखुश थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। हालांकि परिजन दोनों परिवारों और लड़का-लड़की की रजामंदी की बात कह रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
सुमन की शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव में सुमन की खुदकुशी के प्रकरण पर मामा देवराज ने बताया कि पिता रामबाबू मजदूरी करते हैं। वर्तमान में वह तीन साल से बीमार चल रहे हैं। घर और बाहर मजदूरी करने सुमन की मां पार्वती ही जाती हैं। सुमन से सभी बहन और भाई छोटे हैं। सुमन कक्षा 12 तक पढ़े थी। परिवार की यह पहली शादी थी। बुधवार की रात खाना-पीना भी हुआ था। दोनों घरों में रिश्तेदारों का आना जाना लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी से होता है गुजर बसर
दुरेड़ी गांव के मामा देवराज ने बताया कि सुमन के पिता चार भाई है। उनके बीच में एक बीघा जमीन है। मजदूरी से गुजर-बसर होता है। शादी के लिए छोला भिगोकर रखा गया था, पूरा इंतजाम हो रहा था। टेंट हाउस से कुर्सिया और कनात मंगवाई गई थीं। सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच उसकी इस कदम से सब खत्म हो गया। उधर, ग्रामीणों में चर्चा रही कि सुमन इस शादी से नाखुश थी, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें