फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गौरा ने किया संघर्ष…कमरे में फैला था सामान, जितेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा- मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं

Sun, 11 May 2025 07:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime News: आजाद नगर मोहल्ले में हुई घटना में मृतक जितेंद्र का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने सास ममता देवी और ससुर सवालिया पर मारपीट करने आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि सास मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वह बहुत परेशान है। उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
1 of 8
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala
Banda Murder And Suicide: बांदा जिले में अतर्रा के आजाद नगर मोहल्ले में जिस कमरे में यह घटना हुई वहां कमरे के हालात बयां कर रहे हैं कि गौरा ने अपने बचाव के लिए काफी संघर्ष किया था। कमरे के अंदर जमीन पर 20 लीटर पानी के नीले रंग का ड्रम गिरा पड़ा था। इसके अलावा कपड़े, बाल्टी व खाना बनाने वाला चूल्हा बिखरे पड़े थे।

साथ ही कमरे में खून लगा चाकू पड़ा हुआ था, जिससे यह प्रतीत होता है कि गौरा ने मरने के पहले पति से हाथापाई किया, और उसी के चलते कमरे का सामान बिखरा हुआ था। उसके बावजूद महिला होने के चलते पति से अपनी व मासूम बच्चे की जान नही बचा सकी है। पुलिस ने मौके पर पड़ा खून से सना चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन

2 of 8
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala
पत्नी से मारपीट पर घरवालों ने कर लिया था किनारा
कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जितेंद्र की शादी अप्रैल 2024 में अतर्रा के गांधी नगर में संतोषी माता मंदिर के पास की निवासी गौरा से हुई थी। बाबू उनका पहला बच्चा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि पांच माह पूर्व दोनों पति-पत्नी रामनगर में ही रहते थे। शादी के बाद से उनकी आपस में पटरी नहीं खाती थी। जितेंद्र के छोटे भाई गोविंद के मुताबिक, वह गुस्सैल प्रवृत्ति का था।
विज्ञापन

3 of 8
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala
मायके में भी जितेंद्र ने गौरा को पीटा था
अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। जितेंद्र के घरवालों की माने तो रामनगर में दोनों के बीच झगड़ा होने पर दोनों को उनके घरवालों ने अलग रहने की बात कहकर घर से अलग कर दिया था। उसके बाद उन्होंने अतर्रा में किराए के कमरे में रहना शुरू कर दिया था। कुछ दिन पहले गौरा के मायके में भी जितेंद्र ने गौरा को पीटा था।

4 of 8
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala
पति-पत्नी, सास और देवर के मोबाइल पुलिस ने लिए कब्जे में
घटना के बाद पुलिस ने चार मोबाइल फोन कब्जे में लिए है। मृतक पत्नी गौरा,पति जितेंद्र के मोबाइल फोन कमरे में बरामद हुए। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए सील कर दिया है। उसके अलावा मृतक जितेंद्र के छोटे भाई गोविंद, मृतका गौरा की मां ममता का मोबाइल भी पुलिस ने ले लिया है। पुलिस भाई व मां के मोबाइल फोन की भी जांच पड़ताल कर रही है। गोविंद भी देहरादून में मजदूरी करता है।
विज्ञापन

5 of 8
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala
अवैध संबंध जैसा कोई क्लू नहीं आया है सामने
उसके घर में बुआ दहिनवारा देने सात मई को आई थी। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के उद्देश्य से बीते पांच मई को घर आया हुआ था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों को लेकर जांच की गई। लेकिन अवैध संबंध जैसा कोई क्लू अब तक सामने नहीं आया है। पड़ोसियों, महिला के घरवालों और युवक घरवालों से बातचीत की गई तो सबने घरेलू विवाद ही बताया है। यहां तक की जब से शादी हुई है, तब से दोनों के बीच नहीं पटने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

6 of 8
banda murder and suicide - फोटो : amar ujala
जितेंद्र ने लिखा है सुसाइड नोट
आजाद नगर मोहल्ले में हुई घटना में मृतक जितेंद्र का लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने सास ममता देवी और ससुर सवालिया पर मारपीट करने आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि सास मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वह बहुत परेशान है। उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। उधर, क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जितेंद्र ने मोबाइल पर अपने भाई को लिखकर भेजा था, उसी की कॉपी भाई ने दी है।
विज्ञापन

7 of 8
banda murder - फोटो : अमर उजाला
मजदूर पेशा परिवार से ताल्लुक रखता था मृतक परिवार
अतर्रा के आजाद नगर मोहल्ले में किराए के मकान में हुई घटना में मृतक परिवार मजदूर पेशा है। मृतक जितेंद्र के पिता लल्लू प्रजापति कालिंजर के रामनगर गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पांच बहनें भी हैं। सभी शादीशुदा हैं। उधर, मृतका गौरा तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता सवलिया बिसंडा के कोनी गांव के रहने वाले हैं। वह भूमिहीन हैं।
विज्ञापन

8 of 8
banda murder - फोटो : अमर उजाला
बिसंडा के कोनी गांव की थी रहने वाली है मृतका
मजदूरी के उद्देश्य से अतर्रा के गांधी नगर में संतोषी माता मंदिर के पास किराए के मकान में रहने लगे थे। गौरा की मां ममता के मुताबिक, जब दामाद घर आ जाता था तो वह उनके घर नहीं जाती थी। गुरुवार की रात जब गौरा मायके से खाना लेकर गई तो उन्होंने फिर दोबारा उनसे बात नहीं की। उन्हें क्या पता था कि उनका दामाद इतनी बड़ी घटना कर देगा। उन्होंने अपने दामाद जितेंद्र पर शादी के बाद बाइक मांगने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने गौरा की मां और जितेंद्र के भाई गोविंद से पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें