फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हे राम ! यह क्या हो गया... दुनिया से इस तरह जुदा हुए मां और तीन बच्चे; रोंगटे खड़े करने वाला था दृश्य

Sun, 10 Aug 2025 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा में पति से कहासुनी के बाद एक महिला ने तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में छलांग लगा दी। डूबने से चारों की मौत हो गई। नहर में घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो देखने वाला दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था। 
विज्ञापन
1 of 14
banda suicide - फोटो : अमर उजाला
बांदा की केन नहर का पानी बंद होने के बाद जब दोपहर एक बजे तीन मासूम बच्चों और उनकी मां का शव मिला तो उन्हें देखकर मौजूद लोगों के मुंह से यही निकला कि हाय राम, यह क्या हो गया? जिन मासूमों के हाथ में राखी बंधनी थी, उन्हें मौत ने झपट लिया। पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हो गया कि महिला ने मासूमों को साथ लेकर जान दे दी।

नरैनी के रिसौरा में केन नहर के किनारे हाल यह था कि मां ने छोटे बेटे प्रिंस को अपनी कमर से लाल रंग की बेड सीट से बांध रखा था। बड़े बेटे हिमांशु व पुत्री अंशी को अपने हाथ से बांध रखा था। इसे मां की ममता कहिए या कुछ और लेकिन मां अपने बाद बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी। 
 
विज्ञापन

2 of 14
banda family suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला ने तीनों मासूम बच्चों को खुद से बांधा
यही वजह रही कि उसने अपने तीनों मासूम बच्चों को खुद से बांध लिया था, ताकि वे उससे छूटकर अलग न हो जाएं। वह अपने बच्चों सहित इस दुनिया को अलविदा कहना चाहती थी। बच्चों को भी मां पर कितना भरोसा रहा होगा कि उसकी बात आसानी से मान गए। मौके पर मौजूद ज्यादातर लोग यही सोच और बुदबुदा रहे थे। घरेलू विवाद की भी चर्चा थी, लेकिन परिवार के लोग इसे खारिज कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 14
केन नहर के किनारे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहर में घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो देखने वाला दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था। रिसौरा गांव के लोग इस दृश्य को शायद ही कभी भूल पाएं। कुछ लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन पर एक परिवार खत्म हो गया। इस घड़ी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अब हर रक्षाबंधन पर यह दुखद घटना याद आती रहेगी। 

4 of 14
रीना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सास सदा को मिला न भरने वाला जख्म
महिला रीना की सास सदा देवी बहू से अक्सर हंसी-ठिठोली किया करती थीं। कभी-कभी दोनों के बीच कहासुनी भी होती थी। रीना और अखिलेश के बीच अक्सर विवाद होने की बात पर परिजनों, छोटे भाई और उसी घर में ब्याही रीना की छोटी बहन ने इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उनके बीच कभी विवाद या झगड़ा नहीं हुआ। रीना अपने तीन बच्चों के साथ दुनिया से तो जुदा हो गई, लेकिन सास सदा को कभी न भरने वाला जख्म दे गई। 

 
विज्ञापन

5 of 14
अंशी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल तक जो बहू, नाती और नातिन उनकी आंखों के सामने रहते थे, अब हमेशा के लिए दुनिया से जुदा हो गए। ससुर चंद्रपाल भी घटना को लेकर कुछ बोल नहीं पा रहे। सबकी आंखों में आंसू और जुबां पर कोई न कोई कहानी नजर आ रही है। 
विज्ञापन

6 of 14
हिमांशु का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल यह भी है कि कोई महिला इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकती है? बच्चों के साथ खुदकुशी करने की बात कभी पति-पत्नी के बीच विवाद या कहासुनी न होने की बात खारिज करने लगता है। लोगों को भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके बीच कभी विवाद नहीं रहा होगा।
 
विज्ञापन

7 of 14
प्रिंस का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता भी नहीं बता सके आत्मघाती कदम उठाने का कारण
रीना के मायके चित्रकूट के राजापुर थाना इलाके के बुदवल गांव से आए पिता अनुसुइया प्रसाद ने बताया कि उनकी पांच पुत्रियां हैं। रीना और सीमा उनकी चौथे और पांचवें नंबर की बेटियां हैं। दोनों बेटियों को एक घर में दो सगे भाइयों अखिलेश और सुरेश के साथ ब्याहा था। रीना के आत्मघाती कदम के बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं बता सके। रोना के दो भाई हैं। छोटे भाई लवलेश ने बताया बहन की शादी के 13 वर्ष हो गए। आज तक कभी बहन-बहनोई में विवाद सामने नहीं आया है।

8 of 14
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक पखवाड़े में डूबने की चौथी घटना
नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 दिन में डूबने की चौथी घटना शनिवार को हुई। 26 जुलाई को सुबह शिवाय अपने बाबा ओमप्रकाश के साथ घूमने गया था। पैर फिसलने से वह केन नहर में गिरकर डूब गया था, उसकी मौत हो गई थी। 30 जुलाई को जमवारा गांव के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा अतर सिंह नहर में नहाते समय पैर फिसलने से डूब गया। उसकी मौत हो गई थी। दो अगस्त को शिक्षिका मृदुला गर्ग की केन नहर में डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार को चौथी घटना ने लोगों के दिल दहला दिए। 
 

9 of 14
केन नहर के किनारे घटनास्थल पर ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही घर में ब्याही थीं रीना और सीमा
घटनास्थल पर रीना की छोटी बहन सीमा ने बताया कि वह दोनों बहनें चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के बुदवल गांव की रहने वाली हैं। रीना और सीमा की शादी दो भाइयों अखिलेश व सुरेश के साथ हुई थी। रीना का बड़ा पुत्र हिमांशु कक्षा तीन में व पुत्री अंशी कक्षा शिशु में गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे। 

 

10 of 14
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रीना के ससुर चंद्रपाल ने बताया कि उनके पास 40 बीघा जमीन है। दो पुत्र अखिलेश और सुरेश हैं। दोनों के हिस्से में 20-20 बीघा जमीन है। अखिलेश और सुरेश बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। तीन माह पहले अखिलेश घर आया था। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि रीना के ससुर छोटे बेटे और बहू का पक्ष ज्यादा लेते थे। इसको लेकर रीना अंदर ही अंदर मनमसोस कर रहती थी।
 

11 of 14
केन नहर के किनारे घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा में पति से कहासुनी के बाद तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में कूदी महिला, चारों की मौत
बांदा के नरैनी में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर शुक्रवार रात युवक नशे में घर लौटा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी ने रक्षाबंधन का हवाला देकर पति को फटकार लगाई तो बात और बढ़ गई। पति के रवैये से आहत होकर पत्नी रीना (30) ने अपने तीन बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) व प्रिंस (3) को साथ लेकर रात में ही केन नहर में छलांग लगा दी। 

 

12 of 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने बेडशीट से बच्चों को अपनी कमर में बांध लिया था। शनिवार की सुबह चारों के शव बरामद हुए। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी शिवराज ने बताया कि रिसौरा गांव निवासी अखिलेश आरख सूरत में मजदूरी करता है। तीन माह पहले ही गांव आया था। 

 

13 of 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया था पति
शुक्रवार की रात वह दोस्तों के साथ कच्ची सड़क के पास पार्टी करने चला गया था। रात करीब 10 बजे वह नशे में घर लौटा तो पत्नी रीना से उसकी कहासुनी हो गई। इस बीच वह सोने चला गया। शनिवार को सुबह सोकर उठा तो रीना अपने तीनों बच्चों हिमांशु, अंशी व प्रिंस के साथ घर से नदारद थी। 

 
विज्ञापन

14 of 14
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को निकाला गया
घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बांदा ब्रांच की केन नहर पटरी पर शनिवार को सुबह पांच बजे रीना का कंगन, एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने पहुंचकर खोजबीन कराई। गोताखोरों की मदद से दोपहर एक बजे लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया। 

पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया रात में महिला के पति के नशे में आने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।- शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा

यह भी पढ़ें: UP: छोटे को कमर से... बड़े बेटे और बेटी को हाथ से बांधा, तीन बच्चों के साथ नहर में कूदकर महिला ने इसलिए दी जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें