फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल दुल्हन पर नया खुलासा: ये बहाना बना घर से निकली थी प्रगति, प्रेमी संग होटल में लिखी पति के कत्ल की पटकथा

Wed, 26 Mar 2025 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया

सार

पति दिलीप की हत्या करवाने वाली कातिल दुल्हन को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। होली के बाद शूटर बुक होने पर वह 17 मार्च को प्रेमी से मिलने के लिए होटल पहुंची थी। वह मौसी के घर जाने का बहाना बनाकर गई थी। होटल में प्रेमी के साथ मिलकर प्रगति ने पति की हत्या की पटकथा तैयार की थी।
विज्ञापन
1 of 10
Auraiya Murder - फोटो : अमर उजाला
औरैया में पति दिलीप की हत्या करवाने के लिए प्रगति ने हर कदम पर झूठ का सहारा लिया। शूटर बुक होने के बाद प्रगति दिलीप को जल्द से जल्द रास्ते से हटाने और प्रेमी से मुलाकात की उत्सुकता के लिए परिजन से भी झूठ बोल गई।

वह मौसी के घर जाने की बात कहकर अपने प्रेमी से मिलने के लिए औरैया के एक होटल पहुंची थी। प्रगति के पिता हरगोविंद और मां कमला गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 10 मार्च को भाई आलोक बहन की चौथी की रस्म को पूरा कर प्रगति को नगला दीपा से घर लाया था।
 
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में शूटर, प्रेमी और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
होटल में तैयार हुई हत्याकांड की स्क्रिप्ट
दिलीप से शादी करने में झूठ का सहारा लेने वाली प्रगति व्हाट्सएप पर ऑडियो व वीडियो कॉल के जरिए प्रेमी अनुराग के संपर्क में बनी रही। होली के बाद शूटर बुक होने पर वह 17 मार्च को प्रेमी से मिलने के लिए औरैया में कानपुर-इटावा हाईवे स्थित एक होटल पहुंच गई। वहां दोनों ने घटना को अंजाम देने का अंतिम खाका तैयार किया।

 
विज्ञापन

3 of 10
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति पर हमला करवाया और बन गई अंजान
19 मार्च को मायके में रहकर पति पर हमला करवा दिया और अंजान बन गई। जेठ संदीप ने दोपहर बाद दिलीप के मरणासन्न हालत में बिधूना सीएचसी में भर्ती होने की जानकारी दी। परिजन उसकी हरकत को न समझ पाएं, इसके लिए वह घड़ियाली आंसू बहाती हुई भाई आलोक के साथ सीएचसी बिधूना पहुंची। वहां से वह दिलीप के साथ सैफई भी गई।
 

4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी प्रगति - फोटो : अमर उजाला
अनुराग के मोबाइल में मिला दोनों का आपत्तिजनक वीडियो
दिलीप की हालत में सुधार न होने पर परिजन दिलीप को ग्वालियर ले गए व प्रगति को नगला दीपा पहुंचा दिया था। थानाध्यक्ष सहार पंकज मिश्रा ने बताया पूछताछ में प्रगति ने बताया कि वह घर पर औरैया निवासी मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी को भी फोन कर औरैया बुलाकर होटल में मुलाकात की थी। जांच में पुलिस को अनुराग के मोबाइल में एक वीडियो मिला। जिसमें दोनों आपत्तिजनक स्थिति मौजूद थे। अब मोबाइल व तमंचों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शूटरों ने घटना को अंजाम देने के लिए सफेद अपाचे का किया था प्रयोग
हाइड्रा मालिक दिलीप की हत्या के मामले में पुलिस ने पटना नहर पुल के आसपास के क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। एक कैमरे की फुटेज में 19 मार्च को सफेद अपाचे सवार दो युवक दिलीप को बाइक पर बीच में बैठाकर पलिया गांव की ओर जाते दिखे। उसी दिन दोपहर में राहगीरों ने पलिया स्थित पटना नदी के पास गेहूं के खेत में दिलीप को मरणासन्न हालत में पड़ा देखा था।
विज्ञापन

6 of 10
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
औरैया में सौरभ राजपूत जैसा हत्याकांड
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसा एक और मामला उत्तर प्रदेश के औरैया में सामने आया है। 5 मार्च को मैनपुरी निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) की शादी फफूंद निवासी प्रगति से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई थी। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। हत्याकांड की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्रगति को मुंह दिखाई में मिले रुपयों से भाड़े के शूटरों को सुपारी दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी अनुराग व एक शूटर को धर दबोचा है। 
विज्ञापन

7 of 10
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
19 मार्च को शूटरों ने किया हमला
19 मार्च को मैनपुरी के भोगांव निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) पर कन्नौज के उमर्दा में शूटरों ने हमला किया। शूटरों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। बाद में उसे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। दिलीप के पिता का क्रेन का कारोबार कई जिलों में फैला है। 
 

8 of 10
एस. एस. यादव क्रेन सर्विस - फोटो : अमर उजाला
दिलीप के परिवार के चलते हैं 12 हाइड्रा और 10 क्रेन 
उनके पास 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। दिलीप औरैया में रहकर औरैया और कन्नौज में काम देखता था। वहीं प्रगति का परिवार भी पैसे से मजबूत बताया गया है। उज्जैन में उनका एक स्कूल संचालित होता है। हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा। 

9 of 10
auraiya murder - फोटो : amar ujala
बहन के देवर से करा दी थी शादी
यहां से सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा व स्वाट प्रभारी राजीव कुमार ने प्रगति को गिरफ्तार किया। वहां से फफूंद निवासी प्रेमी अनुराग यादव और अछल्दा निवासी शूटर रामजी नागर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचे, बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में प्रगति ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन ने उसकी शादी बड़ी बहन के देवर दिलीप से करा दी थी। 
 
विज्ञापन

10 of 10
परिजन से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दो लाख में सुपारी तय हुई एक लाख एडवांस दिए 
इस शादी से वह नाखुश थी। इसलिए उसने प्रेमी के साथ पति को रास्ते से हटाने की ठानी। उसने दो लाख रुपये में भाड़े के शूटर बुक किए थे। बताया कि शादी में मुंह दिखाई व अन्य रस्मों के दौरान उसे मिले एक लाख रुपये उसने शूटरों को एडवांस में दे दिए। 

यह भी पढ़ें: UP: अफेयर.. साथ जीने-मरने की कसमें, कमरे पर आना-जाना; शादी से पहले पति दिलीप से इसलिए मिलती थी कातिल दुल्हन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें