औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
जांच में जुटी पुलिस, आई-रेड ऐप से वैज्ञानिक विश्लेषण
हादसे में मोहम्मद जमाल, शकीला बानो, रिहाना बानो और मोहम्मद फिरोज की दर्दनाक मौत हुई है। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस पीड़ित परिजनों के लगातार संपर्क में है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आई-रेड ऐप के जरिए घटना का पूरा तकनीकी ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसमें कार के पहियों के घिसटने के निशान, ब्रेक, स्टीयरिंग और लाइटों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है ताकि पूरी जांच को वैज्ञानिक आधार दिया जा सके।