उन्नाव दुष्कर्म मामले में पीड़िता की मौत के बाद से लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार सुबह से ही पीड़िता के परिजनों से मिलने वालों का तांता लगा रहा। परिवार को सांत्वना देने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका गांधी भी पीड़िता के गांव पहुंची।
विज्ञापन
2 of 5
कांग्रेसियों को उठाकर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका के जाते ही स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे। मौर्य का काफिला आते 100 से अधित कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी को हटाने का प्रयास किया तो उग्र होकर कांग्रेसी सड़क पर लेट गए। जिस पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
3 of 5
कांग्रेसियों व सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी, पुलिस ने खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
इसके ठीक बाद पीड़िता के गांव सांसद साक्षी महाराज व प्रभारी मंत्री कमला रानी वरुण पहुंची। उसी दौरान सपाइयों व कांग्रेसियों ने मंत्री जी वापस जाओ के नारे लगाकर गाड़ी को रोक लिया और वापस जाने की बात कही।
4 of 5
कांग्रेसियों व सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी, पुलिस ने खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
जिसपर पुलिस प्रशासन ने विपक्ष के सभी नेताओं को वहां से हटाने की कोशिश की। काफी प्रयासों के बाद भी माहौल और बिगड़ता गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए सभी को काफी दूर तक खदेड़ा।