फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर दिल अजीज वाजपेयी' ये है 'अटल शैली', इकदिल ...मैंने सुना था शरीर में एक दिल होता है...

Fri, 17 Aug 2018 12:42 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
जनता कॉलेज में संबोधन करते अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बकेवर में  37 साल पहले 22 मार्च 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जनता कालेज बकेवर आए थे। जहां पर डा. भीमराव राव आंबेडकर जन्मसती का शुभारंभ किया था। कार्यक्रम में सबसे प्रमुख बात यह थी कि अटल जी का भाषण सुनने के लिए विरोधी भी उमड़ पड़े थे। 

 
विज्ञापन

2 of 6
जनता कॉलेज में संबोधन करते अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भाषण के दौरान अटल जी ने देश की नीतियों में बड़े बदलाव का जिक्र किया था। साथ ही युवा शक्ति को राजनीति में आगे आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात जोर दिया था।  जनता कालेज बकेवर के तत्कालीन प्रबंध सचिव आनंद स्वरूप मिश्र व प्राचार्य शिवसेवक तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी हमेशा से यही चाहते थे कि देश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी हो। साथ ही परिवारवाद से दूरी बनाई जाए। उन्होंने हमेशा परिवारवाद का विरोध किया। उन्होंने साहित्यकारों को समाज में आगे आने की बात कही। उनका कहना था कि मंच से बातों को कहने के साथ धरातल पर भी काम करना जरूरी है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
जनता कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कालेज के प्रबंधक अरविंद मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी दूर की रिश्तेदारी भी है। कालेज के प्राध्यापक रहे डा. हरसहाय व डा. जीके अग्रवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी बेहद सरल हृदयी व्यक्ति थे। सभी से बेहद सरलता से मिले थे उनसे मिल कर ऐसा लगा ही नहीं कि किसी बड़े राजनेता से मिल रहे हैं। 


 

4 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : SELF
इकदिल के नाम पर कसा था तंज
जनता डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. साहब लाल शुक्ला ने बताया कि अपने भाषण के दौरान अटलजी ने इकदिल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि लोगों के शरीर में एक दिल होता है। यहां पर तो इकदिल जगह का नाम है। उनके भोले अंदाज से कालेज के शिक्षकों की हंसी छूट गई। 
 
विज्ञापन

5 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : self
अटल बिहारी के काफिले को रोकने का हुआ था प्रयास
1991 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी। उस वक्त अटल बिहारी के काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने काफिले को रोकने की हिमाकत नहीं की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
निधन की खबर से जनपद में शोक की लहर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर से जनपद में शोक की लहर है। हर पार्टी के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि देश को एक बड़ी क्षति हुई है। वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि एक अच्छे राजनेता की मौत से पार्टी में शोक है।  सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का कहना है कि स्वस्थ राजनीति के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें