उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोक सभा सीट पर बतौर सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन कराने आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उनके समर्थकों की खासी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
2 of 5
अरुण शंकर शुक्ल ने भरा नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
साथ में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, एमएलसी सुनील साजन, पूर्व विधायक और सपा व बसपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अरुण शंकर शुक्ल पिछले लगातार दो लोकसभा चुनावों में जिले से किस्मत आजमा चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अरुण शंकर शुक्ल ने भरा नामांकन, भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
यह भी कहा जाता है कि जिले के मतदाताओं में उनकी अच्छी पैठ है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में अलग-अलग दलों से किस्मत आजमा चुके अन्ना ने 2009 का चुनाव बसपा से लड़ा था।
4 of 5
अरुण शंकर शुक्ल
इस चुनाव में उन्हें 173384 वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में अरुण शंकर शुक्ल सपा से प्रत्याशी थे। इस चुनाव में उन्हें 208661 वोट मिले।