फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: एआरटीओ के दलाल ने की आगरा से बस हाईजैक, बरलई के ढाबे के पास हुई बरामद, इसलिए रचा पूरा खेल

Thu, 20 Aug 2020 06:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
बस हाईजैक मामला - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम से 34 सवारियां लेकर निकली डबलडेकर बस को कब्जा करने के लिए एआरटीओ के दलाल प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा ने आगरा से हाईजैक कर लिया। बुधवार को खाली बस बलरई के एक ढाबे के पास खड़ी मिली। गुड्डा को पकड़ने के लिए दोनों जिलों की पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

2 of 5
बस हाईजैक मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक ग्वालियर निवासी कल्पना ट्रैवल्स के मालिक पवन अरोड़ा ने इस बस का रजिस्ट्रेशन इटावा एआरटीओ से करवाया था। उस वक्त प्रदीप गुप्ता उर्फ गुड्डा इटावा आरटीओ कार्यालय का सबसे बड़ा दलाल हुआ करता था। पवन को बस खरीदवाने में उसने आर्थिक मदद करने के साथ परमिट भी दिलवाया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
बस हाईजैक मामला - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले पवन के पिता की कोरोना से मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर गुड्डा ने बस को हड़पने की नीयत से उसे हाईजैक करने की योजना बनाई। मंगलवार को बस गुरुग्राम से सवारियां लेकर पन्ना के लिए निकली थी। जानकारी होते ही गुड्डा साथियों के साथ काले रंग की एसयूवी से आगरा पहुंचा।

 

4 of 5
बस हाईजैक मामला - फोटो : अमर उजाला
बस अड्डे से निकलते ही बस को हाईजैक कर लिया। उसने चालक और परिचालक को एसयूवी में बैठा लिया और सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया था। बस लेकर वह इटावा पहुंचा, लेकिन तब तक उसे पुलिस के सक्रिय होने की सूचना मिल गई। इस वजह से बस को बलरई में हाईवे के किनारे स्थित राजस्थानी फौजी ढाबे पर छोड़कर भाग निकला। इटावा पुलिस की सूचना पर आगरा क्राइम ब्रांच की टीम यहां पहुंची और बस को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस हाईजैक मामला - फोटो : अमर उजाला
एएसपी सिटी इटावा रामयश सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों से बस के पीछे चल रही काले रंग की एसयूवी की जानकारी मिली। फुटेज में गुड्डा ही एसयूवी की ड्राइविंग सीट पर नजर आया। इस आधार पर छानबीन करने पर मामले का खुलासा हुआ। हाईजैक हुई बस की सवारियां सुरक्षित आगरा पुलिस को मिल गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें