सोनी टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में यूपी के इटावा जिले की बेटी ने जलवा दिखाया है। हॉट सीट पर बैठकर उसने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब बेबाकी के साथ दिए। हालांकि कितनी राशि जीती है, इसके जवाब में कहा कि अभी शो का टेलीकास्ट नहीं हुआ है। इस वजह से यह बताने से मना किया गया है। शो बुधवार और गुरुवार को टेलीकास्ट होगा।
विज्ञापन
2 of 5
अरीवा नसीम
- फोटो : अमर उजाला
बकेवर कस्बे के मुहल्ला आजाद नगर में रहने वाले नसीमुद्दीन शेख की बेटी अरीवा नसीम कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंची है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए। अरीवा की इस उपलब्धि पर परिवार के लोग फूले नहीं समा रहे हैं। अरीवा के पिता नसीमुद्दीन शेख पेशे से लेखपाल हैं। वर्तमान में बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील में तैनात हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अरीवा नसीम
अरीवा यहां अपने ताऊ लार्ड मदर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और सपा नेता नूरुद्दीन सिद्दीकी उर्फ पप्पन के साथ रहती हैं। अरीवा ने बताया कि वह लखना स्थित राजबहादुर सिंह डिग्री कॉलेज से बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा हैं और पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं।
4 of 5
अरीवा नसीम
- फोटो : अमर उजाला
अरीवा ने बताया कि उसने शो के लिए मोबाइल फोन से भागीदारी की शुरुआत की थी। 72 लाख लोग घर बैठे केबीसी खेलते हैं। इसमें से पांच सौ लोग चुने जाते हैं। उन 5 पांच सौ लोगों के ऑडिशन के बाद दस को शो में पहुंचने का मौका मिलता है।
अरीवा ने कहा कि वे खुश किस्मत हैं कि शो तक पहुंचीं। टीवी पर उसका शो बुधवार व गुरुवार को आएगा। अरीवा कहती हैं कि वे अमिताभ बच्चन से मिलकर बेहद खुश हैं। वे सलमान खान की भी बड़ी फैन हैं। उनसे मिलने की इच्छा भी है।