आपने केबीसी के सभी शो बड़े ध्यान से देखे होंगे...लेकिन ऐसा मौका शायद ही कभी आया हो जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ऐसा बोलें...'सावधानी से सवाल पूछने होंगे।' जी हां, कुछ ऐसा ही जवाब था अमिताभ बच्चन का। उनके सामने हॉट सीट पर थीं यूपी के इटावा जिले की अरीबा नसीम। जानें ऐसा क्या हुआ जब अमिताभ ऐसा बोलने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
इटावा की अरीबा केबीसी हॉट सीट पर बैठकर अगर बकरी की आंख की पुतली का सही जवाब दे देतीं तो 3 लाख 20 हजार रुपए जीत जातीं। लेकिन गलत जवाब दिया और दस हजार रुपये से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
सवाल जवाब के बीच ही अमिताभ बच्चन ने अरीबा से उनके नाम का मतलब पूछा। अरीबा ने जवाब दिया...समझदार। इतना सुनते ही अमिताभ बच्चन ने कहा अब तो तुम जैसी समझदार लड़की से सावधानी से सवाल पूछने होंगे।
4 of 5
डेमो पिक
अरीबा ने पहले पड़ाव को जीतने के बाद दूसरे पड़ाव में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए 'बकरी की आंख की पुतली के आकार' सवाल के बारे में सही जवाब नहीं दे पाईं। हालांकि उन्हें इसका मलाल नहीं है। उसका कहना है कि पुरस्कार की रकम कम ज्यादा मायने नहीं रखती है। उसके लिए केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि हैं ।
महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने मिलने, बातचीत से अरीबा काफी उत्साहित हैं। अरीबा, उसने माता-पिता, ताऊ-चाचा व भाई-बहन सभी उसकी इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। अरीबा इसे अपने जीवन की अबतक कि सबसे बड़ी व सुखद उपलब्धि बताती हैं।